Home मनोरंजन समाचार मुनव्वर फारूकी बोले- मैं बेटे को इक्वालिटी नहीं सिखाता हूं, उसको बताता...

मुनव्वर फारूकी बोले- मैं बेटे को इक्वालिटी नहीं सिखाता हूं, उसको बताता हूं कि औरत यहां है और मर्द यहां

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/23/1200x900/23nd_april_mf_1776928729740_1776928735952.jpg

Munawar Faruqui: मुनव्वर फारूकी का नया इंटरव्यू सामने आया है। उन्होंने बताया कि वह अपने बेटे को क्या सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने बेटे को इक्वालिटी का ज्ञान नहीं देते हैं।

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने अपने परिवार के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि अब उनकी एक बेटी भी है। मुनव्वर बोले, ‘कजिन्स में झगड़ा होता है। जब भी मेरा बेटा मिकाइल किसी लड़की से लड़ता है तो मैं अपने बेटे को ही चिल्लाता हूं कि तू लड़की से ऐसे बात नहीं कर सकता है, वो लड़की है न। तो उसकाे समझ आता है कि लड़कियों के साथ नर्मी से बर्ताव करना चाहिए।’ (ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Day 7 Box Office Collection LIVE: भूत बंगला का डे 7, धीमी पड़ी रफ्तार, जानें 12 बजे तक का हाल)

दुनिया उसे इक्वालिटी सिखा देगी- मुनव्वर

मुनव्वर फारूकी ने आगे युवा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘अगर मैंने अपने बेटे को इस उम्र में इक्वालिटी सिखा दी तो वो करप्ट हो जाएगा। इक्वालिटी नहीं सिखानी है भाई। मैं उसको बस इतना सिखाता हूं कि औरत यहां है और मर्द यहां। औरत का दर्जा ऊपर है और मर्द का नीचे। अब आगे चलकर दुनिया उसे इक्वालिटी सिखा देगी। मुझे यकीन है।’

मुनव्वर ने आगे क्या कहा?

मुनव्वर बोले, ‘अगर मेरे बेटे ने सिख लिया कि वो (मर्द का दर्जा) नीचे है और औरत का दर्जा ऊपर तो वो जिंदगी में बहुत आगे जाएगा। हो सकता है कि आगे चलकर वो मर्द और औरत को इक्वल माने, लेकिन कम से कम वो ये नहीं मानेगा कि मर्द का दर्जा ऊपर होता है और औरत का नीचे।’

कौन हैं मुनव्वर?

मुनव्वर का जन्म 1994 में एक गुजराती मुस्लिम परिवार से हुआ था। मुनव्वर एक कॉमेडियन, रैपर और सिंगर हैं। जब मुनव्वर 14 साल के थे तब उनकी मां ने एसिड पीकर सुसाइड कर लिया था। वहीं उनके पिता का साल 2020 में निधन हो गया था। साल 2022 में उन्होंने रिएलिटी टीवी शो ‘लॉकअप’ जीता था। वहीं साल 2023 में उन्होंने ‘बिग बॉस 17’ का खिताब अपने नाम किया था।

मुनव्वर की हुई हैं दो शादियां

मुनव्वर फारूकी की पहली शादी साल 2017 में हुई थी। मिकाइल, मुनव्वर और उनकी पहली पत्नी जैस्मिन के बेटे हैं। साल 2022 में अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद मुनव्वर ने मिकाइल की पूरी कस्टडी ले ली थी। इसके बाद साल 2024 में मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से दूसरी शादी की। बता दें, महजबीन की भी ये दूसरी शादी है और पहली शादी से एक बेटी भी है। मुनव्वर, महजबीन की बेटी को अपनी बेटी मानते हैं और उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN