Source :- LIVE HINDUSTAN
प्रेग्नेंसी के दौरान कई तरह की क्रेविंग्स होती हैं, जिनमें आइसक्रीम भी शामिल है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इसे खाना सुरक्षित है या नहीं। सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि आप बिना चिंता के अपनी पसंद की चीजें खा सकें।
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की क्रेविंग्स होती हैं और आइसक्रीम उनमें से एक सबसे आम है। ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मन तो करता है, लेकिन साथ ही यह सवाल भी आता है कि क्या यह सेफ है या नहीं। कई लोग मानते हैं कि प्रेग्नेंसी में ठंडी चीजें खाने से नुकसान हो सकता है, जबकि कुछ इसे बिल्कुल सामान्य मानते हैं। ऐसे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, ताकि आप बिना डर के अपनी क्रेविंग्स को समझदारी से पूरा कर सकें। दरअसल, आइसक्रीम खाना पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि वह कैसे और किस तरह की सामग्री से बनी है। सही चुनाव और सीमित मात्रा में सेवन करने से आप इसे सुरक्षित तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।
डॉक्टर क्या कहती हैं?
Dr. Vaidehi Marathe के अनुसार, प्रेग्नेंसी में आइसक्रीम आमतौर पर सुरक्षित होती है, बशर्ते वह pasteurized milk से बनी हो। पाश्चराइज्ड डेयरी प्रोडक्ट्स हानिकारक बैक्टीरिया (जैसे लिस्टेरिया) से सुरक्षित होते हैं।
क्यों जरूरी है pasteurized आइसक्रीम?
- Unpasteurized डेयरी में बैक्टीरिया हो सकते हैं।
- ये संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं, इसलिए हमेशा लेबल वाली आइसक्रीम ही चुनें।
किन बातों का रखें ध्यान?
- मात्रा का ध्यान रखें: आइसक्रीम में शुगर ज्यादा होती है। ज्यादा सेवन से वजन बढ़ सकता है और जेस्टेशनल डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है।
- हमेशा लेबल चेक करें: खरीदते समय यह जरूर देखें कि आइसक्रीम pasteurized दूध से बनी है या नहीं। भरोसेमंद ब्रांड चुनना ज्यादा सुरक्षित होता है।
- घर की बनी आइसक्रीम सावधानी से खाएं: अगर आप घर पर आइसक्रीम बना रही हैं, तो सुनिश्चित करें कि सभी सामग्री पाश्चराइज्ड हो और साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया हो।
- स्ट्रीट आइसक्रीम से बचें: सड़क किनारे मिलने वाली आइसक्रीम की हाइजीन संदिग्ध हो सकती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।
- अगर एसिडिटी या सेंसिटिविटी हो तो ध्यान रखें: कुछ महिलाओं को ठंडी चीजों से एसिडिटी या गले में परेशानी हो सकती है, इसलिए अपनी बॉडी के हिसाब से सेवन करें।
क्या कभी-कभी खाना ठीक है?
हां, अगर आप सही और सुरक्षित आइसक्रीम चुनती हैं, तो कभी-कभी अपनी क्रेविंग को पूरा करना बिल्कुल ठीक है। बस संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
नोट: प्रेग्नेंसी में आइसक्रीम खाना पूरी तरह मना नहीं है। सही चुनाव, सीमित मात्रा और हाइजीन का ध्यान रखकर आप इसे सुरक्षित तरीके से एंजॉय कर सकती हैं। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए अन्य डॉक्टर से उचित सलाह ले सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



