Home मनोरंजन समाचार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया बेटी शोरा का एक्टिंग प्लान, बोले- डांस में...

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया बेटी शोरा का एक्टिंग प्लान, बोले- डांस में मेरा कॉन्फिडेंस खत्म कर दिया

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/28/1200x900/nawazuddin_siddiqui_daughter_shora_1777350632406_1777350632560.jpg

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा अपने शार्प फीचर्स और खूबसूरती की वजह से पहले भी चर्चा में आ चुकी हैं। रीसेंटली वह गूगल के टॉप ट्रेंड्स में हैं। उनके पिता ने शोरा के फिल्मों में आने पर भी बात की है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा के चर्चे पहले भी इंटरनेट पर हो चुके हैं। वह एक बार फिर से गूगल के टॉप ट्रेंड्स में हैं। शोरा के ट्रेंड होने की वजह उनके पिता का रीसेंट इंटरव्यू है। इसमें नवाज ने अपनी बेटी के एक्टिंग के लिए पैशन पर बात की। साथ ही बताया कि वह शोरा उनकी बड़ी क्रिटिक है। वह उनके डांस का मजाक उड़ाती है। नवाज ने यह भी बताया कि शोरा फिल्मों में आएंगी या नहीं।

शोरा के इंटरनेट के चर्चे

नवाजुद्दीन सिद्दीकी जूम से बातचीत कर रहे थे। यहां उन्होंने फिल्मों से जुड़े कई सारे टॉपिक्स पर बात की। उनसे पूछा गया कि उनकी बेटी काफी खूबसूरत है और इंटरनेट पर लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। उनसे पूछा गया कि शोरा को कब लॉन्च कर रहे हैं। इस पर नवाज ने जवाब दिया कि बेटी अभी पढ़ाई पूरी कर रही है। नवाज ने बताया कि उनकी बेटी शोरा एक्टिंग के लिए बहुत पैशनेट है पर अभी उसकी पढ़ाई पूरी हो जाए उसके बाद ही ये सब करेगी।

बेटी ने तोड़ा कॉन्फिडेंस

नवाज ने बताया कि उनकी बेटी उनकी सच्ची क्रिटिक है। वह बोले, सारी बेटियां बिल्कुल मुंह पर बोल देती हैं। नवाज से पूछा गया कि शोरा को उनकी कौन सी फिल्म पसंद है? इस पर वह बोले, ‘मेरी बेटी ने मेरी फिल्में नहीं देखी हैं। एक दो-दो फिल्म देखी होंगी तो मैं कह नहीं सकता। गैंग्स-वैंग्स चुपके से देख ली होगी।’ नवाज ने बताया कि उनकी बेटी से एक्टिंग पर बात नहीं होती बल्कि डांस पर क्रिटिसाइज करती है। कहती है कि अरे डांस मत किया करो। नवाज बोले, ‘मैं बहुत ही खराब डांसर हूं। मुझे लगता है कि मेरा कॉन्फिडेंस उन्होंने खत्म कर दिया। अब मैं फिर से डांस करने की कोशिश करूंगा।’

बेटी सीख रही एक्टिंग

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी शोरा अभी 16 साल की है। वह फिल्म कंपेनियन से बातचीत में बता चुके हैं कि शोरा ने खुद जाकर परफॉर्मिंग आर्ट प्रोग्राम में अडमिशन करवा लिया है।

धुरंधर पर बोले नवाज

धुरंधर पर नवाज ने कहा, ‘कुछ फिल्में होती है और अच्छी बात है कि हमारी इंडस्ट्री की एक खूबसूरती है तो इसमें हर तरह का सिनेमा बनता है। धुरंधर टाइप का सिनेमा बन रहा है जो बड़ा हिट हो रहा है। हजारों लाखों करोड़ों लोग देख रहे हैं। उनका एक दिन का जो बजट है, उसमें हमने पूरी फिल्म बनाई है। इंडस्ट्री की यही खूबसूरती है कि अलग-अलग तरह की फिल्में बनती हैं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN