Source :- LIVE HINDUSTAN
जियो, Jio AirFiber ग्राहकों को दो डेटा पैक ऑफर करता है। इन प्लान्स की कीमत 555 रुपये और 1555 रुपये है। इन प्लान्स की कीमत में GST शामिल नहीं है, लेकिन ग्राहकों को इन प्लान्स के साथ जीएसटी भी देना होगा। चलिए जानते हैं किस डेटा सैशे में क्या मिलता है…
काम खत्म होने से पहले अगर आपका डेटा खत्म हो जाता है, तो Reliance Jio ने अपने ग्राहकों को इस समस्या का समाधान कर दिया है। दरअसल, जियो अपने AirFiber ब्रॉडबैंड ग्राहकों को डेटा सैशे (छोटे डेटा पैक) ऑफर कर रही है। ये डेटा सैशे बेहद काम के हैं। ऐसा इसलिए, AirFiber कनेक्शन के साथ यूजर्स को केवल 1TB FUP (1000GB फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा मिलता है। वहीं, फाइबर ग्राहकों को उनके प्लान के साथ 3.3TB (3300GB) डेटा मिलता है। इसलिए, अगर आपका AirFiber का डेटा कोटा समाप्त हो जाता है, तो आप एक्स्ट्रा डेटा के लिए डेटा सैशे ले सकते हैं। आइए इन डेटा सैशे की कीमत और इनमें मिलने वाले डेटा पर एक नजर डालते हैं।
जियो के पास दो डेटा सैशे
टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के अनुसार, जियो, Jio AirFiber ग्राहकों को दो डेटा पैक ऑफर करता है। इन प्लान्स की कीमत 555 रुपये और 1555 रुपये है। ध्यान दें कि फिलहाल इन प्लान्स की कीमत में GST शामिल नहीं है, लेकिन ग्राहकों को इन प्लान्स के साथ जीएसटी भी देना होगा। इन प्लान्स की वैलिडिटी, यूजर के बेस AirFiber प्लान जितनी ही होती है। यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि इन प्लान का बचा हुआ डेटा, यूजर के बेस प्लान के साथ ही खत्म हो जाएगा और अगले बिलिंग साइकल में फॉरवर्ड नहीं जाएगा। चलिए जानते हैं किस डेटा सैशे में क्या मिलता है…
555 रुपये का डेटा सैशे
555 रुपये वाले प्लान में 1000GB डेटा मिलता है। 1000GB डेटा लिमिट समाप्त खत्म होने के बाद, इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps हो जाती है। इस प्लान के साथ कोई और बेनिफिट नहीं मिलता है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा प्लान है जिनका ओरिजिनल प्लान का डेटा कोटा समाप्त हो गया है और जिन्हें एक्स्ट्रा डेटा की जरूरत है।
1555 रुपये का डेटा सैशे
अगर 555 रुपये के पैक में मिलने वाला डेटा आपके लिए काफी नहीं है, तो आप 1555 रुपये वाला प्लान पर भी विचार कर सकते हैं। 1555 रुपये वाले प्लान में 3000GB डेटा मिलता है। यह ऐसा प्लान नहीं है जिसकी जरूरत हर किसी को हो, लेकिन यह ग्राहकों के लिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। ये प्लान जियो ग्राहकों के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध हैं।
चलिए एक नजर डालते हैं Jio AirFiber के मंथली प्लान्स पर:
30Mbps स्पीड प्लान
599 रुपये के इस प्लान में 1000GB डेटा तक 30Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस प्लान में जियोहॉटस्टार, सोनी लिव समेत 10 से ज्यादा ओटीटी सब्सक्रिप्शन शामिल हैं।
100Mbps स्पीड प्लान
100Mbps स्पीड के साथ कंपनी के पास 899 रुपये प्रति माह और 1199 रुपये प्रति माह का प्लान है। दोनों ही प्लान में 1000GB डेटा तक 100Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। 899 रुपये के प्लान में जियोहॉटस्टार समेत 10 से ज्यादा ओटीटी बेनिफिट्स मिलते हैं, जबकि 1199 रुपये के प्लान में नेटफ्लिक्स समेत 14 से ज्यादा ओटीटी बेनिफिट्स शामिल हैं।
300Mbps स्पीड प्लान
1499 रुपये के इस प्लान में 1000GB डेटा तक 300Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। प्लान में नेटफ्लिक्स (बेसिक), अमेजन प्राइम लाइट और जियोहॉटस्टार समेत 14 से ज्यादा ओटीटी सब्सक्रिप्शन शामिल हैं।
500Mbps स्पीड प्लान
2499 रुपये के इस प्लान में 1000GB डेटा तक 500Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस प्लान में नेटफ्लिक्स (स्टैंडर्ड), अमेजन प्राइम लाइट, जियोहॉटस्टार समेत 14 से ज्यादा ओटीटी सब्सक्रिप्शन शामिल हैं।
1Gbps स्पीड प्लान
3999 रुपये के इस प्लान में 1000GB डेटा तक 1Gbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस प्लान में नेटफ्लिक्स (प्रीमियम), अमेजन प्राइम लाइट, जियोहॉटस्टार समेत 14 से ज्यादा ओटीटी सब्सक्रिप्शन शामिल हैं।
(नोट- ऊपर बताई सभी प्लान्स में 1000 से ज्यादा टीवी चैनल्स भी मिलते हैं। ध्यान रहें कि प्लान की कीमत में फिलहाल GST शामिल नहीं किया गया है, लेकिन फाइनल बिल जीएसटी के साथ आएगा। इन प्लान्स को मंथली के अलावा 3/6/12 महीनों के लिए भी लिया जा सकता है, जिनकी डिटेल्स आप जियो की वेबसाइट या ऐप पर चेक कर सकते हैं।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



