Home टेक न्यूज़ 20 हजार से कम में 7,000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, तेजतर्रार प्रोसेसर...

20 हजार से कम में 7,000mAh बैटरी वाला OnePlus फोन, तेजतर्रार प्रोसेसर के साथ आ रहा यह मॉडल

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OnePlus Nord CE 6 Lite स्मार्टफोन भारत में OnePlus Nord CE 6 के साथ लॉन्च होगा। एक टिप्स्टर ने इस बारे में जानकारी दी है। गीकबेंच लिस्टिंग से यह भी कंफर्म हो गया है कि MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट है। उम्मीद है कि यह फोन अगले महीने की शुरुआत में डेब्यू करेगा।

OnePlus का एक नया फोन भारत में धूम मचाने आ रहा है। हम बात कर रहे हैं OnePlus Nord CE 6 Lite की, जिसे वनप्लस अपनी नॉर्ड सीरीज के लेटेस्ट फोन के तौर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि वनप्लस इस फोन को जल्द लॉन्च कर सकता है। दरअसल, इस फोन को गीकबेंच पर देखा गया है, जिससे इस कई खास फीचर्स भी सामने आ गए हैं। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि इस फोन में MediaTek Dimensity चिपसेट हो सकता है। उम्मीद है कि यह फोन अगले महीने की शुरुआत में ही Nord CE 6 के साथ लॉन्च होगा। लीक्स से यह भी हिंट मिलता है कि Nord CE 4 Lite के इस नए वर्जन में एक बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और किफायती कीमत होगी। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर….

OnePlus Nord CE 6 Lite में क्या होगा खास (संभावित)

गीकबेंच पर मॉडल नंबर CPH2943 वाला एक नया वनप्लस स्मार्टफोन दिखाई दिया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के एक एक्स पोस्ट के अनुसार, उम्मीद है कि यह फोन भारत में OnePlus Nord CE 6 के साथ OnePlus Nord CE 6 Lite के तौर पर लॉन्च होगा। यह लॉन्च अगले महीने की शुरुआत में हो सकता है। गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर हो सकता है, जिसमें 2.60G हर्ट्ज पर क्लॉक किए गए चार कोर और 2.00G हर्ट्ज पर क्लॉक किए गए चार कोर होंगे, और इसके साथ माली-G615 MC2 जीपीयू लगा होगा।

इस फोन में 8GB रैम भी लिस्टेड है और उम्मीद है कि यह Android 16 पर चलेगा। कहा जा रहा है कि सिंगल कोर टेस्ट में, वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट ने 1,068 पॉइंट्स स्कोर किए। गीकबेंच पर मल्टी कोर टेस्ट में इसने 2,953 पॉइंट्स हासिल किए।

Nord CE Lite सीरीज लगभग दो साल बाद वापसी कर सकती है। इससे पहले कंपनी ने जून 2024 में भारत में OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को लॉन्च किया था, जिसमें Snapdragon 695 चिप लगी थी। एक अन्य टिप्स्टर के पिछले लीक से पता चला था कि OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को मई में भारत में पेश किया जा सकता है। अगर यह सच है, तो हम जल्द ही आने वाले नॉर्ड सीरीज फोन के लिए ऑफिशियल प्रमोशन देखना शुरू कर सकते हैं।

फोन में 7000mAh बैटरी और दमदार कैमरा भी

OnePlus Nord CE 6 Lite में 6.7-इंच की 120 हर्ट्ज एलसीडी स्क्रीन और 7,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सेटअप, 16-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा, Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16, और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हो सकता है।

भारत में 20 हजार से कम हो सकती है प्रभावी कीमत

भारत में, OnePlus Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत 23,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है, और ऑफर्स के साथ इसकी प्रभावी कीमत 20,000 रुपये से भी कम हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN