Home विश्व समाचार गोलीबारी से दहला ये मुस्लिम देश, फायरिंग में 4 लोगों की मौत…...

गोलीबारी से दहला ये मुस्लिम देश, फायरिंग में 4 लोगों की मौत… 8 घायल

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

डीएचए और आईएचए समाचार एजेंसियों के अनुसार, हमलावर ने एक रेस्तरां के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें कम से कम दो लोग मौके पर ही मारे गए। दो अन्य लोगों की मौत घटनास्थल के आसपास हो गई।

तुर्की से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि दक्षिणी तुर्की में एक एक शख्स द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना दक्षिणी तुर्की के में हुई है। मरने वालों और घायलों की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं की गई है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दक्षिणी तुर्की के मर्सिन प्रांत में सोमवार को एक 17 वर्षीय किशोर द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया और समाचार एजेंसियों ( डीएचए और आईएचए ) के अनुसार, यह घटना मर्सिन से करीब 40 किलोमीटर उत्तर-पूर्व स्थित टार्सस के उत्तर में हुई।

न्यूज एजेंसियों ने बताया कि हमलावर ने एक रेस्तरां के अंदर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें दो लोग मौके पर ही मारे गए। इसके बाद हमलावर ने कार में सवार होकर भागते हुए दो अन्य लोगों को भी गोली मार दी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। हेलीकॉप्टरों की मदद से पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। फिलहाल हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही घटना के पीछे का कारण स्पष्ट हो पाया है। बताया जा रहा है कि हमलावर के पास शॉटगन थी।

यह घटना तुर्की में किशोरों द्वारा की गई गोलीबारी की घटनाओं की श्रृंखला में ताजा मामला है। एक महीने पहले दो अलग-अलग घटनाओं में पहली में 16 लोग घायल हुए थे, जबकि दूसरी में 10 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे शामिल थे। पुलिस अब हमलावर की पहचान और घटना के मकसद का पता लगाने में जुटी हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN