Home मनोरंजन समाचार ओम पुरी ने मेरी बहन के साथ बेवफाई की, उसकी जिंदगी बर्बाद...

ओम पुरी ने मेरी बहन के साथ बेवफाई की, उसकी जिंदगी बर्बाद की; सीमा को मिले धोखे पर भड़के अन्नू कपूर

21
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/annu_kapoor_1777004334643_1777004334762.jpg

अन्नू कपूर ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी पर गु्स्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि उनसे अच्छा एक्टर कोई नहीं था लेकिन ओम पुरी ने उनकी बहन को धोखा दिया और उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

सीमा कपूर कुछ वक्त पहले ओम पुरी के साथ अपने रिश्ते पर काफी कुछ बोल चुकी हैं। अब उनके भाई अन्नू कपूर ने भी पुरानी बातें याद कीं। अन्नू एक पॉडकास्ट में थे और उन्होंने ओम पुरी की एक्टिंग की तारीफ की। साथ में यह भी कहा कि एक पति के तौर पर उन्होंने ठीक नहीं किया। उनकी बहन सीमा की जिंदगी बर्बाद हो गई। बता दें कि शादीशुदा ओम पुरी की नजदीकियां नंदिता पुरी से बढ़ गई थीं। इसके बाद सीमा से उनका रिश्ता टूट गया था। हालांकि आखिरी वक्त पर बीमारी में वह फिर सीमा के पास आने लगे थे।

एक्टिंग की तारीफ की

अन्नू कपूर सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में थे। उन्होंने ओम पुरी की तारीफ की और कहा, ‘ओम पुरी बहुत अच्छे एक्टर थे। उनके जैसा महान एक्टर कोई नहीं है पर वो मामला अलग था। वह किसी के पति बन गए और पति बनने के बाद उन्होंने एक महिला को धोखा दिया। वहीं चीजें गलत हो गईं और इत्तेफाक से उस स्त्री का मैं भाई हूं सर।’

शरीर शिथिल हो गया तो वापस आ गए

अन्नू आगे बोलते हैं, ‘वह 10 साल पहले ही चले गए होते अगर मेरी बहन ने उनकी देखभाल ना की होती। जब आपका शरीर शिथिल हो चुका, जर्जर हो चुका तब आप वापस लौटकर आ रहे हैं। मैं उसके ऊपर भी क्रोधित था। बहुत-बहुत अपसेट था। आज ओमपुरी साहब नहीं हैं। उनका बेटा है, उसके लिए और नंदिता के लिए मैं आज भी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। आप सुखी रहें और स्वस्थ रहें। मेरे मन में किसी के लिए कोई बैर नहीं है। अफसोस है कि मेरी बहन सीमा कपूर की जिंदगी बर्बाद हो गई। अगर मैं इन सब पर बात करने लगूंगा तो गड़बड़ हो जाएगी। मेरे अंदर का भाई बाहर आ जाएगा।’

अन्नू कपूर से डरते थे ओम पुरी

ओम पुरी से अन्नू कपूर के पर्सनल रिलेशन कैसे थे इस पर वह बोले, ‘ओम पुरी मुझसे बहुत डरते थे क्योंकि मैं बहुत ब्लंट होकर बोलता हूं। मैं डरता नहीं हूं, असहाय था। मैं कुछ कर नहीं सका।

सीमा और ओम पुरी की शादी

सीमा कपूर अन्नू कपूर की बहन हैं। ओम पुरी के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 1991 में शादी की थी। शादी के करीब 8 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया था। ओम पुरी की नजदीकियां नंदिता दास से बढ़ गई थीं। ओम पुरी सीमा से ज्यादातर वक्त दूर शूटिंग के सिलसिले में बाहर रहते थे। सीमा को जब उनके अफेयर का पता चला तो वह टूट गई थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN