Home मनोरंजन समाचार Anupamaa 24 April: मोटी बा पर भड़कती है राही, पराग ने घर...

Anupamaa 24 April: मोटी बा पर भड़कती है राही, पराग ने घर भेजा अपना आदमी, इस किरदार की हुई वापसी

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/24th_april_Anupamaa_1776997521275_1776997525655.jpg

Anupamaa Today’s Episode in Hindi: स्टार प्लस के शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। आज के एपिसोड में जहां एक तरफ शाह हाउस में खुशियों ने दस्तक देती हैं। वहीं दूसरी तरफ कोठारी हाउस में राही की मुश्किलें बढ़ती हैं।

Anupamaa 24 April 2026 Written Update: 24 अप्रैल के एपिसोड में अनुपमा को श्रुति की याद आती है। अनुपमा कहती है, ‘आज दिग्विजय जी ने श्रुति का जिक्र किया तो उसकी याद आने लगी। दिग्विजय जी को अनुज का ही नहीं पता था तो श्रुति का कहां कुछ पता होगा। पता नहीं श्रुति कहां होगी।’ इसके बाद अनुपमा और दिग्विजय सामान लेकर बाहर चले जाते हैं। अनुपमा ने जिसके पास अपना लॉकेट गिरवी रखा था वो अपने बेटे के हाथ वो लॉकेट वापस भिजवाता है। ऐसे में अनुपमा खुश हो जाती है और उनसे वादा करती है कि वो जल्द ही उनके पैसे वापस लौटा देगी। (ये भी पढ़ें: अरमान और विद्या के बीच छिड़ेगी कानूनी जंग? प्रोमो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन)

किंजल की वापसी

उधर किंजल की वापसी होती है। बा जब सुबह उठती हैं तब किचन से आ रही खुशबू सूंघकर अनुपमा को याद करने लगती हैं। उन्हें लगता है कि अनुपमा वापस अहमदाबाद आ गई है, लेकिन किचन में उन्हें किंजल दिखाई देती है। बा, किंजल को देखकर खुश हो जाती है और पूरे घर को नींद से उठा देती हैं। किंजल सबसे मिलती है और सबको बताती है कि पराग कोठारी की मदद से उसे वापस अहमदाबाद ट्रांसफर मिला है।

तोषू और किंजल की बातचीत

इतना ही नहीं, किंजल, माही के लिए जॉब का ऑफर भी लाती है। तोषू भड़क जाता है। ताेषू, किंजल को समझाता है, ‘मैं माही को यहां से भगाने की कोशिश कर रहा हूं और तुम उसे नौकरी दे रही हो। अरे गौतम को पता चला न तो वो मुझे नौकरी से निकाल देगा।’ किंजल, तोषू को समझाती है। किंजल कहती है, ‘गौतम की नौकरी छोड़ दो तोषू। अब मैं आ गई हूं न। मैं संभाल लूंगी। तुम बस बा और बापूजी का ध्यान रखो।’ तोषू, किंजल की बात नहीं मानता है।

राही के पास आता है श्रुति का कॉल

वहीं कोठारी हाउस में राही के पास श्रुति का कॉल आता है। श्रुति, राही को अपना नाम नहीं बताती है। श्रुति कहती है, ‘तुम्हारी मेहनत वेस्ट नहीं जाएगी। मैंने तुम्हारे लिए कुछ सोचा है। मैं अहमदाबाद आने वाली हैं। तभी मिलकर बात करेंगे।’ कॉल रखने के बाद राही को टेंशन होने लगती है। राही कहती है, ‘यहां प्रेम, मां और प्रांशी सबकी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है। मैं कैसे मैनेज कर पाऊंगी।’

पावर ऑफ अटॉर्नी

इसके बाद मोटी बा जबरदस्ती ख्याति को परेशान करने की कोशिश करती हैं। जब ख्याति गिर जाती है तब राही भड़क जाती है। राही, मोटी बा पर चिल्लाना शुरू करती है। ख्याति भी मोटी बा से सवाल करती है। इसी बीच एक आदमी आता है और बताता है कि उसे पराग कोठारी ने भेजा है और वो यहां पावर ऑफ अटॉर्नी (यानी उसकी गैरमौजूदगी में फैसला लेने का हक) पर बात करने आया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN