Home मनोरंजन समाचार करण घरवालों से छिपा रहा कौन सा सच? शांतिनिकेतन में आनेवाली है...

करण घरवालों से छिपा रहा कौन सा सच? शांतिनिकेतन में आनेवाली है कौन सी नई मुसीबत

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/KSBKBT_24_04_1777002420965_1777002431254.png

KSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी करण का सच पता लगाएगी। तुलसी को समझ नहीं आ रहा है कि करण उससे झूठ क्यों बोल रहा है। तुलसी नंदिनी से वादा करती है कि इस लड़ाई में वो अपने बेटे का नहीं बल्कि बहू का साथ देगी। 

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। अब करण का झूठ शांतिनिकेतन में एक बड़ा तूफान लाने वाला है। गौतम की भेजी हुई तस्वीरों के बाद तुलसी को साफ हो गया है कि करण उससे झूठ बोल रहा है। तुलसी को इस बात पर हैरानी है कि करण ने बा की झूठी कसम खाई है। तुलसी नंदिनी के पास जाती है और उसे वो तस्वीर दिखाती है जो उसे गौतम ने भेजी है। तस्वीर देखने के बाद नंदिनी कहती है कि साफ हो गया है कि करण उससे झूठ बोल रहा है।

तुलसी ने नंदिनी को दिखाई करण की तस्वीर

तुलसी नंदिनी को वादा करती है कि अगर करण गलत होगा तो उसका साथ ना देकर अपनी बहू का साथ देगी। इस बात पर नंदिनी तुलसी को कहती है कि उसे तो कभी करण गलत लगता ही नहीं है। वो कहती है कि अगर करण गलत भी होगा तो वो कभी ये बात मानेगी ही नहीं। तुलसी नंदिनी की ये बात सुनकर हैरान रह जाती है। वो नंदिनी से कहती है कि इस लड़ाई में वो करण नहीं बल्कि उसका साथ देगी।

तुलसी लगाएगी सच का पता

इस बीच करण उस औरत से मिलने जाता है जिससे वो पहले मिलने गया था। वहां, उस घर में करण और उस औरत की शादी की तस्वीर रखी होती है। ये शादी की तस्वीर शांतिनिकेतन में बड़ा तूफान लाने वाली है। इधर करण एक बार फिर अपने घर से डिनर के लिए उस औरत के पास जा रहा होता है। तुलसी उसे जाता हुआ देख लेती है। तुलसी सोचती है कि करण कहीं उसी औरत के पास तो नहीं जा रहा है।

परी से मिहिर ने की शादी की बात

इधर मिहिर ने परी से शादी को लेकर बात की है। मिहिर ने परी को समझाया है कि उसे गरिमा के लिए शादी करनी चाहिए। परी ने मिहिर की बात सुन तो ली है, लेकिन उसको कोई जवाब नहीं दिया है। मिहिर और पूरा परिवार चाहता है कि परी आर्यन से शादी के लिए तैयार हो जाए।

शो में नए किरदार की होने वाली है एंट्री

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जब करण के झूठ से पर्दा उठेगा, उस वक्त तुलसी के जीवन में बहुत बड़ा तूफान आएगा। नए प्रोमो में देखने को मिला कि शो में एक नए शख्स की एंट्री होने वाली है। ये एंट्री अंश गुजराल के बेटे की हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN