Home विश्व समाचार इंडिया के मुंह पर… पूर्व अमेरिकी राजदूत ने भारत नीति पर ट्रंप...

इंडिया के मुंह पर… पूर्व अमेरिकी राजदूत ने भारत नीति पर ट्रंप प्रशासन को जमकर लताड़ा

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका के पूर्व राजदूत और 2028 में संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार रहेम इमैनुएल ने ट्रंप की भारत नीति की खुली आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों में तमाम अमेरिकी राष्ट्रपतियों का उद्देश्य भारत को अमेरिका के करीब लाने का रहा है। लेकिन ट्रंप ने इसका उल्टा किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत के साथ रिश्ते लगातार खराब होते गए हैं। इसी क्रम को लेकर जापान में अमेरिका के पूर्व राजदूत और रहम इमैनुएल ने ट्रंप प्रशासन के ऊपर जमकर हमला बोला है। डेमोक्रेटिक पार्टी से अगले राष्ट्रपति उम्मीदवार माने जा रहे रहेम ने कहा कि अमेरिका के पिछले कई राष्ट्रपति भारत के साथ रिश्तों को सुधारने में लगे हुए थे। लेकिन ट्रंप ने आकर सब बिगाड़ दिया। रहेम ने कहा कि ट्रंप के दौर में वाशिंगटन ने ‘वास्तव में भारत के मुंह पर थूका है।’

हॉवर्ड कैनेडी स्कूल के एक कार्यक्रम में अमेरिकी विदेश नीति पर बात करते हुए रहेम ने ट्रंप प्रशासन की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “ट्रंप प्रशासन ने वास्तव में भारत के चेहरे पर थूका है। भारत को अमेरिका के करीब लाना पिछले 30 सालों से हर राष्ट्रपति का सपना रहा है। सभी ने इसकी कोशिश की है। लेकिन ट्रंप ने भारत की जगह पर पाकिस्तान को चुना है। ट्रंप ने जो किया है, वह मैं नहीं करता।”

गौरतलब है कि रहेम का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब पिछले 1.5 सालों से भारत और अमेरिका के रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सबसे पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के स्टैंड से अलग हटकर पाकिस्तान का समर्थन किया। उसके बाद उन्होंने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत के ऊपर टैरिफ भी ठोक दिया। बात यहीं नहीं थमी, ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को मरी हुई तक कह दिया। इसके बाद भी ट्रंप भारत के प्रति सख्त रुख अपनाए रहे।

अमेरिका का ट्रंप प्रशासन इस समय भारत से ज्यादा पाकिस्तान के करीब नजर आ रहा है। इस्लाबाद में ईरान के साथ शांति वार्ता चल रही है। पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ट्रंप लगातार तरीफ करते रहते हैं। पाकिस्तान की तरफ से भी ट्रंप को काफी प्रशंसा मिलती है। शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान की तरफ से ट्रंप को नोबेल के लिए भी नामांकित कर दिया था।

कौन हैं रहेम इमैनुएल?

भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर ट्रंप प्रशासन की आलोचना करने वाले रहेम इमैनुएल अमेरिकी राजनीति का जाना-पहचाना नाम हैं। इन्होंने डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बराक ओबामा और जोए बाइडन के कार्यकाल के दौरान काफी महत्वपूर्ण पद संभाले हैं। बाइडन ने अपने कार्यकाल में इन्हें जापान का राजदूत नियुक्त किया था। इसके अलावा शिकागो के मेयर के रूप में भी रहेम ने दो साल काम किया है। वर्तमान में रहेम 2028 के राष्ट्रपति चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN