Home मनोरंजन समाचार YRKKH Spoiler: तो जीतकर भी हार गया अरमान पौद्दार! क्या मायरा को...

YRKKH Spoiler: तो जीतकर भी हार गया अरमान पौद्दार! क्या मायरा को मोहरा बनाएगी विद्या?

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/26/1200x900/YNewPro_1777201472646_1777201476790.jpg

YRKKH Sunday Spoiler: समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड काफी नाटकीय ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं।

YRKKH Spoiler Alert: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का अपकमिंग एपिसोड काफी धमाकेदार रहने वाला है। पूरा एपिसोड ही उस कोर्टरूम ड्रामा के नाम रहेगा जिसके आखिर में इस सवाल का जवाब मिलेगा कि मेहर जीतेगा या फिर मायरा को उसका हक मिलेगा। कोर्ट में काफी देर तक चली जिरह के बाद अभिरा केस हारती नजर आएगी। विपक्ष के वकील का पलड़ा भारी नजर आएगा। एक वक्त ऐसा भी आएगा जब लगेगा कि अभिरा केस हार जाएगी। पूरा पौद्दार परिवार अभिरा का साथ देगा, लेकिन फिर भी बात नहीं बनेगी। कहानी में दिमाग चकरा देने वाला ट्विस्ट तब आएगा जब अरमान पौद्दार कोर्ट में धमाकेदार एंट्री करेगा।

कोर्ट में गवाह के तौर पर अरमान एक ऐसी शख्स को पेश करेगा जिसके बाद सब कुछ पानी की तरह साफ हो जाएगा। जज साहब मायरा के पक्ष में फैसला सुनाएगी। अचानक से माहौल बहुत बदल जाएगा। मेहर का पिता मायरा पर हमला करने की कोशिश करेगा लेकिन उसका वकील उसे संभालेगा। अरमान की लाल आंखें किए हुए गुस्से में उसकी तरफ देखेगा। लेकिन अगले ही पल अरमान को कुछ ऐसा अहसास होगा जिसके बारे में उसने इस केस के दौरान सोचा ही नहीं था। अरमान जब मायरा को गले लगाने के लिए उसकी तरफ हाथ बढ़ाएगा, तभी उसे अहसास होगा कि मायरा तो अभिरा को गले लगाए हुए है।

जीतकर भी हार गया अरमान पौद्दार!

फैन थ्योरीज की मानें तो अरमान बहुत खुश है कि अभिरा ने उसकी बेटी को न्याय दिलाया है। लेकिन अभिरा और मायरा जिस तरह बहुत करीब आ चुकी हैं उससे शायद अरमान को यह खालीपन खलने लग जाए। अब देखना यह होगा कि क्या अभिरा और अरमान के बीच फासले की वजह इस बार मायरा बनेगी? सीरियल के नए प्रोमो वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि अरमान अपनी मां विद्या को डिसओन नोटिस पकड़ा देता है और उसके साथ रिश्ता खत्म कर लेता है। इसके बाद माना यह जा रहा है कि विद्या का अभिरा के लिए गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा और अब वह उससे बदला लेने के लिए मायरा को मोहरा बनाएगी।

क्या मायरा को मोहरा बनाएगी विद्या?

टीआरपी टॉप 10 लिस्ट में बने रहने वाले इस सीरियल की कहानी में लगातार आने वाले उतार चढ़ाव दर्शकों का इसमें रुझान बनाए रखते हैं। माना जा रहा है कि विद्या अब मायरा को उसकी मां अभिरा के खिलाफ भड़काना शुरू कर देगी और उसकी मदद से परिवार में दाखिल होने की कोशिश करेगी। अरमान और अभिरा के बीच क्या फिर से जल्द ही माहौल बिगड़ने वाला है? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN