Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/26/1200x900/dhirendra_riteish_1777219591460_1777219594767.pngधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर एक कहानी सुनाई थी और कहा था कि उन्होंने अपना मुकुट उतारकर संत रामदास को सौंप दिया था। धीरेंद्र शास्त्री के इस बायन पर खूब बवाल मचा था। अब रितेश देशमुख ने इस बयान पर आपत्ति जताई है।
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने आज यानी 26 अप्रैल को अपने एक्स अकाउंट पर बिना किसी का नाम लिए उस विवाद को संबोधित किया जो धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) की शिवाजी महाराज की विरासत को लेकर कुछ टिप्पणियों के बाद खड़ा हुआ था। हाल ही में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक कार्यक्रम में कहानी सुनाई थी। उस कहानी के मुताबिक, शिवाजी महाराज ने अपना मुकुट उतारकर संत रामदास को सौंप दिया था। अब रितेश ने इन बातों को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि ये अस्वीकार्य और गुस्सा दिलाने वाला है।
क्या बोले रितेश देशमुख?
अपने एक्स अकाउंट से रितेश देशमुख ने मराठी भाषा में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- जब कोई आकर हमारे देवता के बारे में विकृत और बेतुकी बातें फैलाता है, तो एक शिव प्रेमी और शिव भक्त के रूप में ये बेहद अस्वीकार्य और गुस्सा दिलाने वाला होता है। उन्हें सीमित करने के ऐसे व्यर्थ प्रयास समय के साथ लुप्त हो जाएंगे। जिस प्रकार सह्याद्री पर्वतमाला लाखों वर्ष पहले अस्तित्व में थी, उसी प्रकार ‘वह’ नाम आने वाले लाखों वर्षों तक बना रहेगा। और वह नाम है…प्रौढ प्रताप पुरंदर… क्षत्रियकुलावतंस … सिंहासनाधीश्वर … महाराजाधिराज… धनी राजा शिव छत्रपति महाराज।”
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की किस टिप्पणी पर हुआ बवाल?
नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था, “छत्रपति शिवाजी महाराज युद्ध लड़ते-लड़ते थक गए थे और उन्होंने अपना मुकुट उतारकर संत रामदास को सौंप दिया था।” धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान के बाद कई लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने रितेश देशमुख के पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नाराजगी जताई।
क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?
रितेश देशमुख के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- धीरेंद्र शास्त्री ने जो भी कहा वो बकवास है और उसके खिलाफ बोलना काफी जरूरी है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- दुख की बात है कि धीरेंद्र शास्त्री को लोग सुनते हैं और उनकी इस तरह की बातों को बढ़ावा देते हैं। एक ने लिखा- रितेश अभी आप फिल्म कर रहे हैं, इसलिए आपने शिवाजी महाराज के खिलाफ बोली बातों पर आवाज उठाई। काश आप हमेशा ही ऐसा करते।
कब रिलीज हो रही है रितेश देशमुख की फिल्म?
रितेश देशमुख की बात करें, तो वो जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी। फिल्म में एक्टिंग के साथ-साथ रितेश ने फिल्म को डायरेक्ट भी किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

