Source :- LIVE HINDUSTAN
सुई-धागा के लेटेस्ट डिजाइन
आजकल ईयरिंग्स की कई लेटेस्ट डिजाइन्स ट्रेंड में हैं, लेकिन महिलाओं के बीच सुई-धागा ईयरिंग्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। ये ईयरिंग्स हल्के वजन, स्टाइलिश डिजाइन और लंबे एलिगेंट लुक की वजह से काफी पसंद किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन्हें आप सूट, साड़ी, कुर्ती या वेस्टर्न आउटफिट हर लुक के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं। अगर आप कम बजट में ट्रेंडी और क्लासी ज्वेलरी बनवाना चाहती हैं, तो 2 ग्राम सोने के सुई-धागा ईयरिंग्स डिजाइन्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इनमें आपको सिंपल, फ्लोरल, जुमका और मॉडर्न चेन स्टाइल जैसे कई खूबसूरत पैटर्न मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी 2 ग्राम गोल्ड में लेटेस्ट सुई-धागा ईयरिंग्स बनवाने का सोच रही हैं, तो यहां देखें कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश डिजाइन्स।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

