Source :- LIVE HINDUSTAN
Stock Market Today Live 21 April: इस हफ्ते लगातार दूसरे दिन भी शेयर मार्केट की ग्रीन ओपनिंग हुई है। सेंसेक्स 79,062 और निफ्टी 24512 के लेवल को टच कर गया है।
Stock Market Today live 21 April 9:55 AM: सेंसेक्स 495 अंकों की छलांग लगाकर 79015 पर पहुंच गया है। निफ्टी तेजी के शतक के साथ 24500 के पार चला गया है। एनएसई पर 100 स्टॉक्स 52 हफ्ते के हाई पर हैं। जबकि, 71 में अपर सर्किट लगा है। यहां 2241 स्टॉक्स हरे और 627 लाल हैं।
Stock Market Today live 21 April 9:40 AM: शेयर मार्केट आज भी तेजी की पटरी पर है। सेंसेक्स में एक्सिस बैंक 1.35 प्रतिशत ऊपर 1371.90 रुपये पर है। अडानी पोर्ट्स भी 1.21 प्रतिशत चढ़कर 1596.65 रुपये पर है। एशियन पेंट्स, इटरनल, इंडिगो, आईसीआईआई बैंक, एचडीएफसी बैंक भी सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं। दूसरी ओर इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक, एचसीएल टेक, टीसीएस और रिलायंस टॉप लूजर हैं।
Stock Market Today live 21 April 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज मजबूत रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 96 अंकों की बढ़त के साथ 78617 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने 9 अंकों की बढ़त के साथ 24374 के लेवल से मंगलवार के कारोबार की शुरुआत की।
Stock Market Today Live 21 April 8:00 AM: आज भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के तेजी से खुलने की उम्मीद है, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की उम्मीदों के बीच एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। गिफ्ट निफ्टी आज दलाल स्ट्रीट के लिए अच्छे संकेत दे रहा है।
शेयर मार्केट के लिए क्या हैं ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजार बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। जापान का निक्केई 225 0.52 प्रतिशत बढ़ा, जबकि टॉपिक्स मामूली रूप से अधिक था। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 1.58 प्रतिशत और कोस्डैक में 0.90 प्रतिशत की तेजी आई। हांगकांग हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने उच्च शुरुआत का संकेत दिया।
गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 24,414 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 83 अंक का प्रीमियम था। यह भारतीय शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को मामूली रूप से नीचे बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 4.87 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 49,442.56 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 16.92 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 7,109.14 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 64.09 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,404.39 पर बंद हुआ।
शेयरों की बात करें तो एप्पल के शेयर की कीमत 1.04 प्रतिशत बढ़ गई और मेटा शेयर की कीमत 2.56 प्रतिशत गिर गई। नेटफ्लिक्स के शेयर 2.55 प्रतिशत गिर गए। टेस्ला भी 2.03 प्रतिशत लुढ़क गया।
एप्पल के सीईओ टिम कुक छोड़ेंगे पद
एप्पल के सीईओ टिम कुक ने करीब 15 साल तक कंपनी का नेतृत्व करने के बाद पद छोड़ दिया है। कुक औपचारिक रूप से 1 सितंबर को सीईओ की भूमिका सौंपेंगे। एप्पल ने कुक के उत्तराधिकारी के रूप में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट जॉन टर्नस को नियुक्त किया है। (पूरी खबर)
गोल्ड रेट
पिछले सत्र में एक सप्ताह के निचले स्तर पर गिरने के बाद सोने की कीमतें काफी हद तक स्थिर थीं। स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,820.84 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत बढ़कर 4,841.2 डॉलर हो गया। स्पॉट सिल्वर की कीमत 0.1 प्रतिशत गिरकर 79.82 डॉलर प्रति औंस हो गई।
कच्चे तेल की कीमतें
कच्चे तेल की कीमतें इस उम्मीद पर गिरी कि अमेरिका-ईरान शांति वार्ता इस सप्ताह होगी। ब्रेंट वायदा 1 प्रतिशत गिरकर 94.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि मई के लिए यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर्स 1.72 प्रतिशत गिरकर 88.07 डॉलर पर आ गया।
सोमवार को कैसी रही घरेलू शेयर बाजार की चाल: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने 26 अंक बढ़कर 78,520 और निफ्टी 11 अंक ऊपर 24,364 पर बंद हुआ।
(एजेंसियों से इनपुट के साथ)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



