Source :- LIVE HINDUSTAN
Sony ने भारत में नई BRAVIA 3 II Smart TV सीरीज लॉन्च कर दी है। ये स्मार्ट टीवी 55 इंच से लेकर 85 इंच के साइज में आए हैं। इसमें 4K 120Hz डिस्प्ले, Dolby Vision Atmos, Google TV और PS5 Gaming जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Sony BRAVIA 3 II Smart TV Launched: Sony ने भारतीय बाजार में अपनी नई BRAVIA 3 II Smart TV सीरीज पेश कर दी है। कंपनी का दावा है कि यह टीवी सीरीज घर बैठे थिएटर जैसा एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन की गई है। नई BRAVIA 3 II सीरीज में Sony का एडवांस AI XR Processor दिया गया है। इसके साथ 4K 120Hz डिस्प्ले, Dolby Vision, Dolby Atmos और गेमिंग के लिए कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
Sony का यह नया Smart TV खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लाया गया है जो OTT कंटेंट, लाइव स्पोर्ट्स, गेमिंग और थिएटर जैसी साउंड क्वालिटी का मजा घर पर लेना चाहते हैं। सोनी ने इन स्मार्ट टीवी को 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच के साइज में लॉन्च किए हैं। नई TV सीरीज में Google TV, PlayStation 5 सपोर्ट, Dolby Vision Gaming और Voice Control जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं। ऐसे में यह टीवी सिर्फ मूवी देखने के लिए नहीं, बल्कि गेमिंग और स्मार्ट होम कंट्रोल के लिए भी एक प्रीमियम ऑप्शन है।
Sony BRAVIA 3 II सीरीज के सभी स्मार्ट टीवी की कीमत और उपलब्धता
Sony BRAVIA 3 II सीरीज भारत में मई 2026 से उपलब्ध होगी। BRAVIA 3 II के 55 इंच मॉडल की कीमत 99,990 रुपए रखी गई है, जबकि 65 इंच मॉडल 1,24,990 रुपए में मिलेगा। वहीं 75 इंच मॉडल की कीमत 1,79,990 रुपए और 85 इंच मॉडल की कीमत 3,05,990 रुपए रखी गई है। इसे Sony Center, ShopatSC वेबसाइट, बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकेगा।
Sony BRAVIA 3 II सीरीज के फीचर्स
Sony BRAVIA 3 II की सबसे बड़ी खासियत इसका AI आधारित XR Processor है। इसकी मदद से टीवी में बेहतर Contrast, गहरे Black Levels, ज्यादा Natural Colors और Sharp Details देखने को मिलती हैं। यानी मूवी, वेब सीरीज और स्पोर्ट्स देखते समय हर सीन ज्यादा रियल महसूस होता है। Sony ने नई BRAVIA 3 II सीरीज में 4K 120Hz Refresh Rate सपोर्ट दिया है। यह फीचर खास तौर पर Gaming और Sports देखने वालों के लिए काफी यूजफुल माना जाता है। इस टीवी में XR Triluminos Pro टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
Sony BRAVIA 3 II में Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट भी दिया गया है। Dolby Vision की मदद से ब्राइटनेस, कंट्रास्ट और कलर्स ज्यादा बेहतर दिखाई देते हैं, जबकि Dolby Atmos Surround Sound जैसा अनुभव देता है। कंपनी ने इसमें खास डिजाइन वाले स्पीकर भी दिए हैं जो डायलॉग को ज्यादा क्लियर बनाते हैं। Sony ने गेमिंग यूजर्स के लिए भी इस TV में कई खास फीचर्स शामिल किए हैं।
इसमें HDMI 2.1 सपोर्ट मिलता है, जिसकी मदद से 4K 120fps Gaming का मजा लिया जा सकता है। साथ ही ALLM (Auto Low Latency Mode) और VRR (Variable Refresh Rate) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। नई Sony TV Series Google TV पर काम करती है। इसमें 4 लाख से ज्यादा मूवी और टीवी शोज का एक्सेस मिलता है। यूजर्स वॉइस कमांड की मदद से कंटेंट सर्च कर सकते हैं। यह टीवी Google Assistant, Apple AirPlay 2, HomeKit और Amazon Alexa को भी सपोर्ट करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



