Home टेक न्यूज़ Google का बड़ा धमाका! अब Android फोन खुद पहचान लेगा Scam और...

Google का बड़ा धमाका! अब Android फोन खुद पहचान लेगा Scam और Fake Calls, फोन चोरी होने पर नहीं हो सकेगा गलत इस्तेमाल

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Google Android 17 में ऐसे नए AI फीचर्स आने वाले हैं जो फर्जी कॉल्स, बैंक स्कैम और फ्रॉड मैसेज को पहचानने में मदद करेंगे। साथ ही फोन चोरी होने पर डेटा सुरक्षित रखने के लिए नए Anti-Theft फीचर्स भी मिलेंगे।

Google Android Show 2026: Google ने अपने इस साल के सबसे बड़े इवेंट Android Show 2026 में एंड्रायड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कई बड़े सुरक्षा फीचर्स का ऐलान किया है। कंपनी अब Android 17 के जरिए फोन को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने की तैयारी कर रही है। नए अपडेट में AI स्कैम डिटेक्शन, वेरीफाईड फाइनेंशियल कॉल्स , एंटी-थेफ़्ट टूल्स, प्राइवेसी कंट्रोल्स और ऐप सेफ्टी से जुड़े कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे। गूगल का फोकस खास तौर पर उन ऑनलाइन स्कैम्स और फ्रॉड्स को रोकने पर है जो पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़े हैं। फर्जी बैंक कॉल्स, OTP फ्रॉड, स्क्रीन शेयरिंग स्कैम और फर्जी ऐप्स के जरिए लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। कई बार स्कैमर्स बैंक अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और लोगों से OTP, UPI PIN या बैंक डिटेल्स मांग लेते हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए गूगल अब Android 17 में नया AI बेस्ड सिस्टम ला रहा है जो फर्जी बैंक कॉल्स और संदिग्ध ऐप्स को पहचान सकेगा।

गूगल का कहना है कि ये फीचर्स सिर्फ नए फोन तक सीमित नहीं रहेंगे। इनमें से कई फीचर्स पुराने एंड्रायड वर्जन वाले डिवाइसेज में भी धीरे-धीरे रोलआउट किए जाएंगे। कंपनी का दावा है कि नए सिक्योरिटी फीचर्स से करोड़ों एंड्रायड यूजर्स को फायदा मिल सकता है।

फर्जी बैंक कॉल को पकड़ लेगा नया फीचर

गूगल ने वेरीफाईड फाइनेंशियल कॉल्स नाम का नया फीचर पेश किया है। इस फीचर का मकसद फर्जी बैंक कॉल और Caller ID Spoofing Scam को रोकना है। आजकल स्कैमर्स बैंक का नाम दिखाकर लोगों को कॉल करते हैं और उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं। Android 17 में अगर कोई बैंक के नाम पर कॉल करेगा, तो फोन बैकग्राउंड में बैंकिंग ऐप से चेक करेगा कि कॉल सच में बैंक की तरफ से आई है या नहीं। अगर बैंक ऐप बताएगा कि कोई असली कॉल नहीं की गई, तो Android उस कॉल को अपने आप बंद भी कर सकता है।

इन नंबर से नहीं आएगी फर्जी कॉल्स

Google ने बताया कि बैंक कुछ नंबरों को “Inbound-Only” मार्क कर सकेंगे। इसका मतलब ये होगा कि उन नंबरों से सिर्फ कॉल रिसीव की जा सकती है, आउटगोइंग कॉल नहीं की जा सकती। अगर कोई स्कैमर ऐसे नंबर से कॉल करने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम उसे तुरंत फ्लैग कर देगा। Android 17 में Live Threat Detection सिस्टम को भी ज्यादा मजबूत बनाया जा रहा है। यह फीचर फोन में मौजूद संदिग्ध ऐप्स और उनकी एक्टिविटी पर नजर रखेगा। अगर कोई ऐप बिना जानकारी के परमिशन बदलता है, बैकग्राउंड में एक्टिव हो जाता है या खुद को छिपाने की कोशिश करता है, तो एंड्रायड यूजर को तुरंत चेतावनी देगा। Google का कहना है कि इससे Fake APK Apps और Malware से बचाव बेहतर होगा।

चैट और SMS स्कैम पर भी नजर रखेगा एंड्रायड

Google अब चैट नोटिफिकेशन और एसएमएस धोखाधड़ी का पता लगाना को भी मजबूत बना रहा है। AI सिस्टम ऐसे मैसेज को पहचानने की कोशिश करेगा जिनमें फ्रॉड, OTP स्कैम या फर्जी लिंक हो सकते हैं। अगर कोई मैसेज संदिग्ध लगेगा, तो एंड्रायड यूजर को वार्निंग देगा।

फोन चोरी होने पर भी नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

Google ने Android 17 में नए Anti-Theft फीचर्स भी जोड़े हैं। अब “Mark as Lost” फीचर के जरिए यूजर फोन को बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित कर सकेगा। फोन चोरी होने पर: क्विक सेटिंग छिप जाएंगी, Wi-Fi और Bluetooth बंद हो जाएंगे, नया नेटवर्क जोड़ना मुश्किल होगा। इससे चोर फोन का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN