Home  लाइफस्टाइल समाचार Shayari in Hindi: सफर के उस मोड़ पर खड़े हैं…दिल को छू...

Shayari in Hindi: सफर के उस मोड़ पर खड़े हैं…दिल को छू जाएंगी जिंदगी पर 25+ नई शायरियां

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जिंदगी के हर मोड़ पर एक नया फलसफा और अलग कहानी होती है, कुछ मेरी तो कुछ आपको अपनी सुनानी होती है। जिंदगी से जुड़ी 25+ शायरियों का कलेक्शन यहां पढ़ें।

जिंदगी, हंसी, खुशी, गम, इश्क, मोहब्बत…कैसी भी फीलिंग्स हों शायरी हर मौके पर आपका हाल-ए-दिल बयां कर देती हैं। आप शायरी के जरिए क्या लिख रहे हैं या कौन से अल्फाज चुन रहे हैं, इससे सामने वाला समझ लेता है कि आखिर माजरा क्या है। अगर आप अपनी जिंदगी के ऐसे मोड़ पर आकर ठहर गए हैं, जहां से आगे का रास्ता समझ नहीं आ रहा और पीछे आप जा नहीं सकते, तो अपने इस दर्द को शायरी के जरिए बयां करें। हम आपके लिए जिंदगी से जुड़ी कुछ बेहतरीन शायरियां लेकर आए हैं, जो आपकी भावनाओं को समझाते हुए दर्द बयां करेंगी। चलिए फिर यहां पढ़ें दिल छू लेने वाली जिंदगी से जुड़ी शायरियां-

जिंदगी से जुड़ी 25+ नई शायरियां-

  • बड़े ही अजीब हैं ये जिन्दगी के रास्ते,

अनजाने मोड़ पर कुछ लोग अपने बन जाते हैं,

मिलने की खुशी दें या न दें मगर बिछड़ने का गम जरूर दे जाते हैं।

  • कभी जो जिंदगी में थक जाओ,

तो किसी को कानों कान खबर भी ना होने देना,

क्योंकि, लोग टूटी हुए इमारतों की ईंटों तक उठा कर ले जाते है।

  • वो मुझसे बिछड़ा तो बिछड़ गई जिंदगी,

मैं जिंदा तो रहा मगर जिंदों में न रहा।

  • कल न हम होंगे न कोई गिला होगा,

सिर्फ सिमटी हुई यादो का सिलसिला होगा,

जो लम्हे हैं चलो हंस कर बिता लें,

जाने जिंदगी का कल क्या फैसला होगा।

  • जिंदगी के उस मोड़ पर खड़े हैं जहां यह समझ नहीं आ रहा है,

हम जिंदगी के मजे ले रहे हैं या जिंदगी हमारे मजे ले रही है।

  • इस दुनिया में खुद की मर्जी से भी जीने के लिए,

पता नहीं कितनों को अर्जी देनी पड़ती है।

  • जिंदगी में क्यों भरोसा करते हो गैरों पर,

जब चलना ही है अपने पैरों पर।

  • वो लोग कभी किसी के नहीं होते जो दोस्त,

और रिश्तों को कपड़ों की तरह बदलते हैं।

  • हमसे मत पूछिए जिंदगी के बारे में,

अजनबी क्या जाने अजनबी के बारे में।

  • मुस्कुराने की वजह न ढूंढो वरना जिंदगी यूं ही कट जायेगी,

कभी बेवजह भी मुस्कुराकर देखो आप के साथ साथ जिंदगी भी मुस्कुराएगी।

  • जो आपकी किस्मत में लिखा है वो भाग कर आयेगा,

और जो किस्मत में नही लिखा है वो आकर भी भाग जायेगा।

  • मुझे जिंदगी की दुआ देने वाले,

हंसी आ रही है तेरी सादगी पर।

  • मुझे किसी बेहतर पार्टनर की तलाश नही है,

बस कोई ऐसा हो जो मेरी खामोशियों को समझ सके।

  • चुभ जाती हैं बातें कभी तो कभी लहजे मार जाते हैं,

यह जिंदगी है जनाब यहां हम गैरों से ज्यादा,

अपनो से हार जाते हैं।

  • छोटी सी जिंदगी है अरमान बहुत है,

हमदर्द नहीं कोई इंसान बहुत है,

दिल का दर्द सुनाए तो किसको,

जो दिल के करीब है वो अनजान बहुत है।

  • सड़क कितनी भी साफ क्यों न हो लेकिन धूल हो ही जाती है,

और इंसान चाहे कितना भी अच्छा क्यों न हो भूल हो ही जाती है।

  • बहुत थक गया हूं जिंदगी में परवाह करते करते,

जब से लापरवाह हुआ हूं आराम से हूं।

  • कुछ और कश लगा ले ऐ जिंदगी,

बुझ जाऊंगा किसी रोज सुलगते सुलगते।

  • जिंदगी में ऐसी भी कई रातें आती हैं,

न नींद आती है, न ख्वाब आते हैं।

  • हम तो रोज खुद को पढ़ते हैं और रोज छोड़ देते हैं,

हम तो हर रोज जिंदगी का एक पन्ना मोड़ देते हैं।

  • चलो बिखरने देते है जिंदगी को अब,

संभालने की भी तो एक हद होती है।

  • कितना मुश्किल है जिंदगी का ये सफर,

खुदा ने मरना हराम किया लोगों ने जीना।

  • कल न हम होंगे न कोई गिला होगा,

सिर्फ सिमटी हुई यादों का सिलसिला होगा,

लम्हे हैं चलो हंसकर बिता दें,

जाने कल जिंदगी का क्या फैसला होगा।

  • जितने दिन तक जी गई बस उतनी ही है जिंदगी,

मिट्टी के गुलको की कोई उम्र नहीं होती।

  • एक हादसा जरूर चाहिए जिंदगी में,

सिर्फ बातों से आज तक कोई नहीं सीखा है।

  • समंदर न सही पर एक नदी तो होनी चाहिए,

तेरे शहर में जिंदगी कहीं तो होनी चाहिए।

  • बहुत कुछ खो चुका हू ऐ जिंदगी तुझे सवारने की कोशिश में,

अब बस ये जो कुछ लोग मेरे हैं इन्हें मेरा ही रहने दे।

  • ऐ जिंदगी आ बैठ कहीं चाय पीते है,

तू भी थक गई होगी मुझे भगाते भगाते।

  • जिंदगी के मूड भी कमाल के आते है,

हर बार अपनों के असली चहरे दिखा जाते है।

  • कभी मेरे साथ चल के कभी मुझ को साथ लेकर,

वो बदल गए अचानक मेरी जिंदगी बदल के।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN