Home टेक न्यूज़ Nothing के इन 8 पुराने फोन्स को मिलेगा बड़ा अपडेट, दोगुनी स्पीड...

Nothing के इन 8 पुराने फोन्स को मिलेगा बड़ा अपडेट, दोगुनी स्पीड से चलेंगे फोन, मिलेंगे ढेर सारे AI फीचर्स

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nothing यूजर्स के लिए अच्छी खबर है, कंपनी ने पुराने स्मार्टफोन्स के लिए एक नया Nothing OS 4.1 अपडेट रोलआउट कर दिया है। इस अपडेट में AI Eraser, नए विजेट विजेट और बेहतर लॉक स्क्रीन जैसे कई नए फीचर्स शामिल हैं। देखें किन-किन फोन्स को मिलेगा अपडेट:

अगर आप Nothing स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि कंपनी ने अपने लेटेस्ट Nothing OS 4.1 अपडेट का रोलआउट शुरू कर दिया है, जो धीरे-धीरे पुराने और नए दोनों तरह के डिवाइसेज तक पहुंच रहा है। इस अपडेट को सबसे पहले नए लॉन्च हुए फोन के साथ पेश किया गया था, लेकिन अब इसे दूसरे Nothing और CMF ब्रांड के स्मार्टफोन्स के लिए भी जारी किया जा रहा है। Nothing OS 4.1 में कंपनी ने बड़े डिजाइन बदलाव करने के बजाय यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दिया है। इसमें AI फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन और सिस्टम परफॉर्मेंस में सुधार देखने को मिलेगा। Nothing ने इस अपडेट में AI और पर्सनलाइजेशन पर फोकस किया है। अगर आपके पास Nothing का फोन है, तो यह जानना जरूरी है कि क्या आपका डिवाइस इस अपडेट को सपोर्ट करेगा या नहीं।

किन डिवाइसेज को मिलेगा Nothing OS अपडेट

Nothing OS 4.1 अपडेट धीरे-धीरे कई डिवाइसेज तक पहुंच रहा है। यह अपडेट

Nothing Phone (3)

Nothing Phone (3a)

Nothing Phone (3a) Pro

Nothing Phone (2) सीरीज

Nothing Phone (2a) और 2a Plus

CMF ब्रांड के कुछ स्मार्टफोन्स

Nothing OS 4.1 अपडेट में मिलेंगे ये नए फीचर्स

AI Eraser फीचर: अब आप फोटो से अनवांटेड चीजें आसानी से हटा सकते हैं। यह फीचर इंटरनेट के बिना भी काम करता है और फोटो को जल्दी एडिट कर देता है।

बेहतर लॉक स्क्रीन कस्टमइजेशन: अब लॉक स्क्रीन को और ज्यादा पर्सनलाइज किया जा सकता है। नया डेप्थ इफ़ेक्ट इसे और आकर्षक बनाता है।

लाइव अपडेट, रिंगटोन और ग्लिफ इंटरफेस: अब फोन में रियल टाइम अपडेट (जैसे डिलीवरी, राइड स्टेटस) सीधे स्क्रीन और Glyph लाइट्स पर दिखेंगे। अब आप AI की मदद से अपने खुद के रिंगटोन बना सकते हैं।

परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी में सुधार: Nothing OS 4.1 सिर्फ फीचर्स ही नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस में भी सुधार लाता है। फोन अब पहले से ज्यादा स्मूद चलेगा और ऐप्स तेजी से खुलेंगे। साथ ही वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल की क्वालिटी भी बेहतर की गई है। बैटरी और स्पीड दोनों में सुधार देखने को मिलेगा। इस अपडेट के साथ अप्रैल 2026 का सिक्योरिटी पैच भी दिया गया है। इसका मतलब है कि आपका फोन अब नए साइबर खतरों से ज्यादा सुरक्षित रहेगा।

अपडेट कैसे करें

इसके लिए आपको:

– Settings में जाना होगा

– Software Update पर क्लिक करना होगा

– Download and Install करना होगा

अगर अभी अपडेट नहीं दिख रहा है, तो थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि यह धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN