Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/24/1200x900/24th_april_ott__1776988872042_1776988876332.jpgइस 24 अप्रैल को हर किसी के लिए कुछ न कुछ खास रिलीज जरूर हो रहा है। तो नीचे दी गई लिस्ट देखिए और तय कीजिए की इस वीकेंड आप कौन-सी फिल्म या सीरीज देखना पसंद करेंगे।
24 अप्रैल का दिन सिनेप्रेमियों के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। आज ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और थ्रिलर का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। दरअसल, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो आदि पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ कोरियन ड्रामा तक, कई सारी फिल्में और सीरीज ने दस्तक देने वाली हैं।
24: द इंडियन अडैप्टेशन
फिल्म या सीरीज – सीरीज
एपिसोड्स – हर शुक्रवार को शो के 8 एपिसोड आएंगे
ओटीटी – जियोहॉटस्टार
एक्टर्स – अनिल कपूर
कहानी – अनिल कपूर एक बार फिर ‘जय सिंह राठौड़’ के रोल में वापसी कर रहे हैं। इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर सीरीज में अनिल कपूर ATU चीफ बने हैं। उनके कंधे पर देश के होने वाले प्रधानमंत्री की जान बचाने और साथ ही अपनी अगवा हुई बेटी को सही-सलामत वापस लाने की जिम्मेदारी होती है।
हैप्पी राज
फिल्म या सीरीज – फिल्म
ओटीटी – अमेजन प्राइम वीडियो
एक्टर्स – जीवी प्रकाश कुमार, श्री गौरी प्रिया
कहानी – ये फैमिली ड्रामा फिल्म है। कहानी ‘हैप्पी’ की है, जिसकी लाइफ वैसे तो बढ़िया है, पर अपने पिता के अजीब व्यवहार की वजह से वह लोगों से मिलने-जुलने में कतराता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक लड़की के आने से बाप-बेटे का रिश्ता बदल जाता है।
बैंड मेलम
फिल्म या सीरीज – फिल्म
ओटीटी – जी5
एक्टर्स – हर्ष रोशन और श्रीदेवी अप्पाला
कहानी – इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में बचपन के दो दोस्तों, गिरि और राजी की कहानी दिखाई गई है। गलतफहमियों की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं।लड़की पढ़ाई में आगे निकल जाती है और लड़का गांव में बैंड बजाने लगता है। सालों बाद जब वे मिलते हैं, तो उन्हें अपने परिवार और बीते हुए कल का सामना करना पड़ता है।
इफ विशेस कुड किल
फिल्म या सीरीज – सीरीज
ओटीटी – नेटफ्लिक्स
एक्टर्स – जियोन सो-यंग, कांग मी-ना,
कहानी – ये साउथ कोरियन हॉरर सीरीज है। कुछ हाई स्कूल स्टूडेंट्स को ‘गिरिगो’ नाम का एक रहस्यमयी ऐप मिलता है, जो उनकी हर इच्छा पूरी करता है। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब हर इच्छा के साथ मौत का खतरा जुड़ा होता है। अब सवाल ये उठता है कि क्या वे इस श्राप से बच पाएंगे?
एपेक्स
फिल्म या सीरीज – फिल्म
ओटीटी – नेटफ्लिक्स
एक्टर्स – शार्लीज थेरॉन, टैरन एगर्टन और एरिक बाना
कहानी – हॉलीवुड एक्ट्रेस शार्लीज थेरॉन ने इस फिल्म में ‘साशा’ का किरदार निभाया है। साशा एक रॉक क्लाइंबर हैं जो अकेले वक्त बिताने के लिए ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में जाती हैं। वहां उनका सामना एक सनकी कातिल (टैरोन एगर्टन) से होता है।
मार्टी सुप्रीम
फिल्म या सीरीज – फिल्म
ओटीटी – अमेजन प्राइम वीडियो
एक्टर्स – टिमोथी शैलेम
कहानी – 1950 के दशक पर आधारित इस फिल्म में टिमोथी चालमेट ‘मार्टी मॉसर’ बने हैं। मार्टी मॉसर, पिंग-पोंग (टेबल टेनिस) का माहिर खिलाड़ी है। वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर होने के बाद मार्टी मॉसर, अमीर महिला (ग्विनेथ पाल्ट्रो) की मदद लेता है। यह फिल्म जुनून और उसकी कीमत की कहानी है।
ग्रीनलैंड 2: माइग्रेशन
फिल्म या सीरीज – फिल्म
ओटीटी – लायन्सगेट प्ले
एक्टर्स – जेरार्ड बटलर
कहानी – इसमें तबाही के 5 साल बाद की कहानी दिखाई गई है। जब जॉन गैरिटी (जेरार्ड बटलर) का बंकर रहने लायक नहीं बचता, तो वह अपने परिवार के साथ बर्फ से ढके यूरोप में एक सुरक्षित जगह की तलाश में निकलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



