Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत और सप्लाई पर क्या हैं लेटस्ट अपडेट? होर्मुज स्ट्रेट संकट के बीच कहीं बढ़ तो नहीं गए कमर्शियल और घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट?
LPG Price Today: कोलकता से अहमदाबाद और कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट स्थिर हैं। आज सोमवार 20 अप्रैल को एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दूसरी ओर सिलेंडर की सप्लाई पर सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में बदलती जियो-पॉलिटिकल स्थिति के बीच वह एलपीजी की बिना किसी रुकावट की सप्लाई सुनिश्चित कर रही है और समुद्री सुरक्षा पर करीबी नजर रखे हुए है।
एलपीजी सिलेंडर के लेटेस्ट प्राइस
इंडेन के मुताबिक लेह में घरेलू सिलेंडर ₹1150 और कमर्शियल सिलेंडर 2717 रुपये का है। जबकि, अहमदाबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का आज का रेट 920 और कमर्शियल का 2098 रुपये है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 का है। दिल्ली एलपीजी 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है।
देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹2136 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹2496.50, तो दूसरी तरफ लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां ₹950.50 में मिल रहा है वहीं कमर्शियल ₹2201 का है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में क्या हैं एलपीजी के रेट
मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल ₹2031का है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,246.50 का है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है।
HP Gas पर कैसे बुक करें सिलेंडर
WhatsApp: 9222201122
मिस्ड कॉल: 9493602222
IVRS: 8888823456
ऐप: HP Pay
वेबसाइट: myhpgas.in
भारत गैस पर कैसे बुक करें सिलेंडर
WhatsApp: 1800 22 4344
मिस्ड कॉल: 7710955555
IVRS: 7715012345
ऐप: Hello BPCL
वेबसाइट: my.ebharatgas.com
इंडेन गैस पर कैसे बुक करें सिलेंडर
WhatsApp: 7588888824
मिस्ड कॉल: 8454955555
IVRS: 7718955555
ऐप: Indian Oil One
वेबसाइट: cx.indianoil.in
एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी बुकिंग क्या है स्थिति
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी बुकिंग के हिसाब से सामान्य बनी हुई है। एक दिन में 53.5 लाख से अधिक सिलेंडर बांटे गए। मंत्रालय ने साफ किया कि घरेलू सप्लाई में कोई बाधा नहीं है।
पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी करने से बचें
नागरिकों को आश्वस्त करते हुए मंत्रालय ने कहा, “नागरिक पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीदारी करने से बचें, क्योंकि सरकार इनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।”
एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर रहे उपभोक्ता
मंत्रालय ने बदलती खपत की आदतों पर कहा कि 39,000 से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने MYPNGD.in के जरिए अपने एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दिए, जो पाइप्ड गैस की ओर बढ़ते रुझान को दिखाता है।
साथ ही, ऑटो एलपीजी की खपत में तेज वृद्धि हुई है। फरवरी 2026 में जहां औसत बिक्री 177 टन प्रतिदिन थी, वहीं अप्रैल 2026 में यह बढ़कर लगभग 305 टन प्रतिदिन हो गई।
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं और पेट्रोल व डीजल के पर्याप्त भंडार बनाए जा रहे हैं। देश भर के रिटेल आउटलेट सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



