Source :- LIVE HINDUSTAN
पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर BSE में 4% से अधिक चढ़कर 10.03 रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने बैंकों के बकाए कर्ज का करीब 10% और चुका दिया है। इसी के साथ पीसी ज्वैलर ने बैंकों के बकाए लोन का 90% से ज्यादा चुकता कर दिया है।
पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर में सोमवार को तूफानी तेजी आई है। पीसी ज्वैलर के शेयर सोमवार को 10 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर BSE में 4 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 10.03 रुपये पर पहुंच गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में यह तेजी कर्ज चुकाने से जुड़े एक बड़े अपडेट के बाद आई है। पीसी ज्वैलर ने शुक्रवार को बताया है कि उसने कर्ज घटाने से जुड़े अपने मौजूदा प्लान के तहत कंसोर्शियम लेंडर्स के साथ ज्वाइंट सेटलमेंट एग्रीमेंट के मुताबिक बैंकों के बकाए कर्ज का करीब 10 पर्सेंट और चुका दिया है।
बैंकों का 90% से ज्यादा बकाया चुकाया
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि हाल में चुकाए गए इस कर्ज के साथ ही सेटलमेंट एग्रीमेंट होने के बाद से कंपनी ने बैंकों के अपने बकाए का 90 पर्सेंट से ज्यादा भुगतान कर दिया है। ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर ने कहा है कि कर्ज चुकाने की उसकी प्रगति, कर्ज-मुक्त होने का दर्जा हासिल करने के उसके लक्ष्य के मुताबिक ही है। पीसी ज्वैलर ने कहा है कि वह अपनी फाइनेंशियल रिस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज पूरा करने की दिशा में बढ़ रही है। कंपनी ने कहा है कि निकट भविष्य में कर्ज-मुक्त पोजिशन हासिल करने को लेकर वह प्रतिबद्ध है। पीसी ज्वैलर ने पिछले हफ्ते बताया था कि मार्च 2026 तिमाही में उसके स्टैंडअलोन रेवेन्यू में सालाना आधार पर 32 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है। कंपनी ने बताया है कि वित्त वर्ष 2026 में उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 49 पर्सेंट बढ़ा है।
335% से ज्यादा उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 335 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर 23 अप्रैल 2021 को 2.30 रुपये पर थे। ज्वैलरी कंपनी के शेयर 20 अप्रैल 2026 को 10.03 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में पीसी ज्वैलर के शेयरों में 300 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो ज्वैलरी कंपनी के शेयर 290 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 85 पर्सेंट से ज्यादा तेजी आई है। पीसी ज्वैलर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 19.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 7.45 रुपये है।
बोनस शेयर देने के साथ शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) अपने शेयर का बंटवारा कर चुकी है। ज्वैलरी कंपनी ने अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा है। पीसी ज्वैलर ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। ज्वैलरी कंपनी ने अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दिया है। कंपनी ने जुलाई 2017 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 40.72 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 59.28 पर्सेंट है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



