Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: रियो ने पकड़ा करण का एक और झूठ, अंश के...

KSBKBT 2: रियो ने पकड़ा करण का एक और झूठ, अंश के बेटे के हक में फैसला लेगी तुलसी?

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/13/1200x900/ksbkbt_13_05_1778637214496_1778637218822.png

KSBKBT Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में अब रियो अंश से जुड़े सवालों के जवाब तलाशेगा। जल्द ही रियो के सामने ये सच आएगा कि उसके पिता अंश के साथ क्या हुआ था? रियो करण का एक और झूठ पकड़ेगा। 

स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। परी को पुलिस शांतिनिकेतन से रणविजय के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर के ले गई थी। इसके बाद परी के खिलाफ कोर्ट में केस चलता है। परी का केस आर्यन लड़ता है। कोर्ट में परी निर्दोष साबित होती है। कभी रणविजय का दोस्त रहा सुहास रणविजय के खिलाफ गवाही देता है। सुहास की गवाही से परी को बरी कर दिया जाता है।

रियो ने पकड़ा करण का झूठ

इधर रियो अपने पिता की मौत से जुड़े सवालों के जवाब तलाश रहा है। करण रियो को बताता है कि उसके पिता की मौत प्लेन क्रैश में हुई थी। रियो को ये सुनकर हैरानी तो होती है, लेकिन वो उस वक्त कुछ नहीं बोलता है। रियो शांतिनिकेतन से चला जाता है। इसके बाद वो अपने पिता की मौत का सच पता लगाता है।

रियो करण से कहेगा कि उसने कहा था कि उसके पिता की मौत प्लेन क्रैश में हुई थी। रियो उस प्लेन क्रैश के पैसेंजर्स की लिस्ट निकाल कर लाएगा जिसमें करण ने उसे बताया था कि अंश गया था। रियो करण से कहता है कि इस पैसेंजर लिस्ट में उसके पिता का नाम कहीं है ही नहीं। रियो की बात सुनकर करण हैरान रह जाएगा। क्या अब रियो के सामने आएगा उसके पिता की मौत का सच?

क्या रियो को शांतिनिकेतन लाएगी तुलसी?

एक तरफ जहां करण रियो को शांतिनिकेतन से दूर रखना चाहता है, लेकिन तुलसी को लग रहा है कि अंश के बेटे रियो को उसका हक मिलना चाहिए। तुलसी कहेगी कि रियांश को पता होना चाहिए कि उसका पूरा एक परिवार है। तुलसी के फैसले पर नंदिनी हैरान रह जाएगी। दरअसल, रियो को देख नंदिनी बहुत डर जाती है कि और यही वजह है कि करण नहीं चाहता है कि रियो शांतिनिकेतन आए या वो शांतिनिकेतन के लोगों से मिले।

परी और आर्यन की हो जाएगी शादी?

परी जेल से छूट गई है। गौतम ने आर्यन को परी से शादी के लिए ही शांतिनिकेतन भेजा था। आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि आर्यन के माता-पिता परी और आर्यन की शादी की बात करने के लिए शांतिनिकेतन आते हैं। तुलसी परी के बारे में उन्हें सब बताती है। हालांकि, आर्यन और परी की शादी के लिए आर्यन के माता-पिता एक शर्त रखेंगे। क्या हो जाएगी परी और आर्यन की शादी? या फिर परी की लाइफ में अजय की वापसी होगी और इन दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ेगी? शो में जल्द ही दिलचस्प मोड़ आनेवाला है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN