Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/13/1200x900/rahul_dev_13_05_1778645073705_1778645077672.pngबॉलीवुड फिल्मों में अक्सर विलेन का रोल निभाने वाले राहुल देव ने बताया कि कैसे उन्होंने टूटी पसलियों के साथ ‘द एम्पायर’ के क्लाइमेक्स को शूट किया था। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने कहा था कि उन्हें ठीक होने में कम से कम 40 दिन लगेंगे, लेकिन राहुल देव 10वें दिन शूट पर वापस थे।
बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज को देश में ही नहीं दुनियाभर में पसंद किया जाता है। इन फिल्मों और सीरीज को पर्दे पर खूबसूरती से बयां करने के लिए एक्टर्स को काफी कुछ करना पड़ता है। कई बार एक्टर्स दर्द में होने के बावजूद शूटिंग करते हैं। अब एक्टर राहुल देव ने बताया कैसे ‘द एम्पायर’ के क्लाइमेक्स की शूटिंग उन्होंने टूटी पसलियों के साथ की थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि उन्हें ठीक होने में कम से कम 40 दिन लगेंगे, लेकिन वो 10वें दिन शूट पर वापस आ गए थे।
घोड़े से गिर गए थे राहुल देव
साल 2021 में ‘द एम्पायर’ रिलीज हुई थी। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान घुड़सवारी की ट्रेनिंग में राहुल देव घोड़े से गिर गए थे और उनकी दो पसलियां टूट गई थीं। उन्होंने समझाया कि पसलियां टूटना कितना गंभीर हो सकता है। राहुल देव ने कहा कि जब किसी की पसलियां टूटती हैं, तो प्लास्टर नहीं होता है। वो उसे टेप कर देते हैं।
सांस लेने में होती थी दिक्कत
हिंदी रश के साथ खास बातचीत में राहुल देव ने आगे बताया कि ऐसे में अगर छींक भी आ जाए तो जो रिब होता है वो हिल जाता है। उन्होंने कहा कि आपकी रिब्स सूखी टहनियों के जैसे होती है। तो अगर आप टहनी को बीच में से तोड़ेंगे तो आप उसे फिर से वैसे ही नहीं जोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि रिब्स के अंदर ही लंग्स होते हैं, दिल होता है। तो अगर उसमें दरार हो जाए तो सांस लेने में दिक्कत होती है।
छींंके से भी बिगड़ सकता है मामला
राहुल देव ने कहा कि अगर टूटी हड्डियों के साथ अगर गलती से आप हंसे या छींके, वो बहुत खराब होता है। कई बार ऐसा होता है कि छठे या सातवें दिन आप छींके तो वो जो जुड़ रहा था,. वो और खराब हो सकता है। उन्होंने कहा कि सोचिए जो रिब्स की हड्डियां हैं, वो इतनी पैनी होती हैं, वो फेफड़े के आर-पार हो सकती हैं। आपकी जान जा सकती है।
10 दिन में वापस सेट पर लौटे थे राहुल देव
राहुल देव ने बताया वो जिस डॉक्टर के पास गए थे उनका अपॉइंटमेंट मिलना ही बहुत मुश्किल है, लेकिन उन्हें एक दिन में अपॉइंटमेंट मिल गया था। उन डॉक्टर के पास सचिन तेंदुलकर, ऋतिक रोशन, साइना नेहवाल जैसे भारत के रत्नों की तरफ से नोट्स थे उनका इलाज करने के लिए। राहुल ने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें कहा था कि उन्हें ठीक होने में 40 से 42 दिन लगेंगे, लेकिन वो 10 दिनों में ही शूट पर पहुंच गए थे क्योंकि निखिल आडवाणी का सेट लगा हुआ था। उन्होंने 28 फाइटर्स के साथ सोलो फाइटिंग की थी।
राहुल देव ने कहा कि उस दर्द ने उन्हें क्लाइमेक्स में काफी मदद मिली क्योंकि क्लाइमेक्स में उनके किरदार को मरना था। ऐसे में दर्द के साथ वो सीन काफी असली लग रहा था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


