Home मनोरंजन समाचार KSBKBT 2: तुलसी ने खोल दी नोयोना की पोल, मिहिर से शादी...

KSBKBT 2: तुलसी ने खोल दी नोयोना की पोल, मिहिर से शादी करके करेगी घर वापसी

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/14/1200x900/KSBk_1776165189077_1776165195409.jpg

टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि फाइनली वो ट्विस्ट आ गया, जिसका दर्शकों को कब से इंतजार था। तुलसी पूरे परिवार के सामने 

टीवी सीरियल KSBKBT 2 के एपिसोड में एक धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिला। शांति निकेतन में तुलसी पूरे परिवार को इकट्ठा करेगी और नोयोना के उस राज से पर्दा उठाएगी जिसे वह अब तक छिपाती आई है। तुलसी सबके सामने नोयोना से उसकी बीमारी के बारे में सीधा सवाल करेगी। नोयोना फिर एक बार झूठ बोलेगी और कहेगी कि उसे ब्लड कैंसर है। वह कहेगी कि उसकी हालत बहुत गंभीर है। लेकिन इस बार तुलसी चुप नहीं रहेगी। वह सबूतों के साथ खुलासा करेगी कि नोयोना को कोई कैंसर नहीं है, बल्कि उसे सिर्फ अल्सर की समस्या है। सच सुनकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। जिन लोगों ने नोयोना पर भरोसा किया था, वो सभी शॉक्ड रह जाएंगे।

नोयोना का सच बदल देगा सभी समीकरण

नोयोना की सच्चाई सामने आने के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल जाएगा। इसी बीच मुन्नी कुछ एक ऐसा सुझाव देगी जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मुन्नी कहेगी कि अब जब तुलसी शांति निकेतन वापस आ चुकी है, तो क्यों न तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी करवा दी जाए। मुन्नी का मानना है कि इन दोनों को अपनी खुशियों के लिए एक और मौका मिलना चाहिए। क्योंकि नोयोना का सच सामने आने के बाद रिश्तों को दोबारा जोड़ने की कोशिश शुरू हो चुकी है। हालांकि यह फैसला इतना आसान नहीं होगा।

क्या मिहिर से दोबारा शादी करेगी तुलसी?

कहानी में एक और शॉकिंग ट्विस्ट उस वक्त आएगा जब तुलसी चोरी-छिपे मुन्नी और परिवार की बातचीत सुन लेगी। मुन्नी जब मिहिर के साथ उसकी दोबारा शादी की चर्चा कर रही होगी, तो तुलसी वहां मौजूद होगी और सब कुछ सुन लेगी। तुलसी के लिए इस बात को मान पाना और शादी के लिए राजी होना मुश्किल है, क्योंकि वह हाल ही में एक बड़े सदमे से उबरी है। अब दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सस्पेंस यह है कि तुलसी मिहिर के साथ दोबारा शादी के बारे में क्या फैसला लेगी? तुलसी की खामोशी और उसके हाव-भाव बता रहे हैं कि वह एक बड़े धर्मसंकट में है।

क्या किसी नए पैंतरे के साथ वापसी करेगी नोयोनिका?

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नोयोना घुटने टेक देगी, या फिर वह किसी और दमदार चाल के साथ वापसी करेगी? टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 के भीतर बना हुआ यह सीरियल इसमें लगातार आने वाले उतार-चढ़ावों की वजह से दर्शकों को पसंदीदा बना हुआ है। देखना यह है कि आगे तुलसी और नोयोना की तरफ से कहानी में कौन से ट्विस्ट आएंगे। शो के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN