Home  लाइफस्टाइल समाचार Jokes of the Day: सास-बहू और टीचर-स्टूडेंट की मजेदार नोक-झोंक वाले 10...

Jokes of the Day: सास-बहू और टीचर-स्टूडेंट की मजेदार नोक-झोंक वाले 10 धमाकेदार चुटकुले, पेट पकड़कर हंसेंगे आप

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जिंदगी की भागदौड़ और ऑफिस के टार्गेट ने दे दिया है स्ट्रेस तो थोड़ी देर बैठकर सांस लीजिए। फिर यहां कुछ मजेदार चुटकुले पढ़िए और खिलखिलाकर हंसिए। आप अपनी सारी टेंशन भूल जाएंगे।

जिंदगी काफी छोटी लेकिन इसे आप हंसी-खुशी के साथ लंबी बना सकते हैं। हम हर दिन ऑफिस-घर, कौन हमारे लिए क्या कह रहा है, सोच रहा है, ये सब सोचते रहते हैं और खुद को टेंशन का ओवरडोज देते रहते हैं। इन सबके बीच सभी लोग हंसना बिल्कुल भूल चुके हैं, जबकि हंसने से ही कई बीमारियां दूर हो सकती हैं और हार्ट हेल्दी भी रह सकता है। अगर आप भी ओवरथिंकिंग के बोझ तले दबे जा रहे हैं, तो वहां से बाहर आइये और ये मजेदार चुटकुले पढ़कर थोड़ा खिलखिलाइये। आज हम आपके लिए 10 चुनिंदा चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपकी हंसी की डोज को पूरा करेंगे।

1- सास- कितनी बार कहा है बाहर जाओ तो बिंदी लगाकर जाया करो।

आधुनिक बहू- पर जीन्स पर बिन्दी कौन लगाता है…

सास- तो मैंने कब कहा जीन्स पर लगानी है, माथे पर लगा, माथे पर।

2- टीचर- बहुवचन किसे कहते हैं?

गप्पू- जब बहू अपने ससुराल वालों को खरी-खोटी सुनाती है…तो उसे बहु वचन कहते हैं…

अध्यापक जी बेहोश होते-होते बचे।

3- रमेश- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?

पिंकी- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले,

रमेश- वह कैसे?

लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।

4- सोनू- जल्दी से यहां एक ऐम्बुलेंस भेज दीजिये, मेरे दोस्त को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है।

उसकी नाक से खून बह रहा है। शायद उसकी टांग भी टूट गई है।

ऑपरेटर- आप किस जगह पर हैं, कृपया बता दीजिये।

सोनू- कनॉट प्लेस में।

ऑपरेटर- आप मुझे स्पेलिंग बता दीजिये।

जवाब में कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर क्या आपको मेरी आवाज आ रही है?

दूसरी तरफ से अभी भी कोई आवाज नहीं आई।

ऑपरेटर- सर प्लीज, जवाब दीजिये, क्या आप मुझे सुन रहे हैं?

सोनू- हां-हां, माफ करना। मुझे कनॉट प्लेस की स्पेलिंग नहीं आती,

इसलिए मैं उसे घसीट कर मिंटो रोड पर ले आया हूं।

आप मिंटो रोड की स्पेलिंग लिखो।

5- पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे,

बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी,

पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे,

पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया,

पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे,

पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर।

6- लड़का- यार, मुझे उस लड़की से बचाओ,

दोस्त- क्यों?

लड़का- जब से मैंने कह दिया है दिल चीर के देख तेरा ही नाम होगा, ये बावली ‘चाकू’ लेकर पीछे पड़ गई है।

7- पत्नी- अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती तो भी मैं इतना दुखी न होती,

जितनी तुम्हारे साथ हूं,

पति- पगली !! खून के रिश्तों में कहां शादी होती है।

8- लड़की वाले- लड़का शराब पीता है क्या?

चिंटू के घर वाले- जी बिलकुल पीता है और रोज पीता है,

लड़की वाले- इसका मतलब अच्छा कमाता है, हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का…

रिश्ता वही, सोच नई।

9- चिंटू अपनी बीमारी लेकर डॉक्टर के पास गया,

डॉक्टर- आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही, हो सकता है दारू पीने की वजह से ऐसा हो रहा हो,

चिंटू- कोई बात नहीं डॉक्टर साहब, जब आपकी उतर जाएगी तो मैं दोबारा आ जाऊंगा।

10- बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।

संता- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।

बंता- क्यों?

संता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN