Home  लाइफस्टाइल समाचार Chanakya Neeti: पति-पत्नी की ये 5 आदतें तोड़ सकती हैं रिश्ता! जानें...

Chanakya Neeti: पति-पत्नी की ये 5 आदतें तोड़ सकती हैं रिश्ता! जानें क्या सुझाव देती है चाणक्य नीति

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे, सम्मान और समझ पर टिका होता है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां दूरियों की वजह बन जाती है। रिश्ते को मजबूत करने के लिए आचार्य चाणक्य ने कुछ सूत्र बताए थे, हम आपको वही बताने जा रहे हैं। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और प्यार भरा भी।

Chanakya Neeti On Relationship: शादीशुदा जीवन को खुशहाल बनाने में पति-पत्नी दोनों की बराबर से जिम्मेदारी होती है। पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे, सम्मान और समझ पर टिका होता है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी आदतें ही इस मजबूत बंधन में दरार डालने लगती हैं। अनजाने में की गई कुछ गलतियां धीरे-धीरे दूरी बढ़ा देती हैं और रिश्ता कमजोर होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते ही कुछ आदतों को सुधार लें या फिर उन्हें अपनाने से बचें। ऐसा करने से आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा और शादी में कभी दरार नहीं आएगी। आचार्य चाणक्य ने ऐसे कुछ सूत्र दिए हैं, जो रिश्ते को मजबूत करने में आपकी मदद करेंगे। चलिए बताते हैं कौन सी 5 आदतें हैं, जिससे रिश्ता बर्बाद हो सकता है।

पति-पत्नी की कौन सी 5 खराब आदतें हैं-

1- घर के भेद साझा ना करें

पति-पत्नी का रिश्ता भले ही पारदर्शी होना चाहिए लेकिन वाइफ को मायके और हस्बैंड को उसके घर के गहरे राज अपने तक ही रखने चाहिए। कभी लड़ाई होने पर इन राजों की वजह से आपको पार्टनर चोट नहीं पहुंचा पाएगा। साथ ही गुस्से में कुछ भी बोल दिया जाता है, लेकिन वो बातें तीर की तरह दिल में चुभ जाती है। राज नहीं पता होंगे तो वो बातें कभी उठेंगी ही नहीं।

2- सम्मान-प्यार दें

पति-पत्नी का रिश्ता एक समय के बाद दोस्ती जैसा हो जाता है लेकिन इसमें कभी सम्मान और प्रेम खत्म नहीं होना चाहिए। सम्मान या प्यार ना होने पर पति-पत्नी का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलता है और दरार आ जाती है।

3- गुस्सा कंट्रोल में रखें

पति हो या पत्नी दोनों को अपना गुस्सा काबू में रखना चाहिए। ज्यादा गुस्सा करने पर एक दूसरे को आप भला-बुरा कहेंगे और वही बातें आपको बुरी लग जाएंगी। आप अगले दिन भले ही सामान्य हो जाओगे लेकिन उन बातों को हमेशा याद रखोगे। ऐसे में जरूरी है कि आप गुस्सा ना करें और शांति से हर मसले को सुलझाने की कोशिश करें।

4- बातचीन बंद ना करें

कई पति-पत्नी जरा सी बात होने पर बातचीत करना ही बंद कर देते हैं, ये दर्शाता कि आप के रिश्ते में प्रेम नहीं है। कोई भी बात को उसे बैठकर पहले सुलझा लें और लड़ाई करने के बाद उसे खत्म करके ही सोएं। वरना अगले दिन भी वही सभी चीजें रहती हैं और ऐसे रिश्ता खराब होता है।

5- सच ना छिपाएं

कोई भी बात हो चाहे बड़ी हो या छोटी पति या पत्नी से सच बिल्कुल भी ना छिपाएं। सच छिपाने से आप ना सिर्फ पार्टनर की नजर में गिर जाएंगे बल्कि उनका भरोसा भी टूट जाएगा। सच कितना भी कड़वा हो उसे बचाने की हिम्मत रखें और उसके बाद जो भी परिणाम हो उसे साथ मिलकर हल करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN