Source :- LIVE HINDUSTAN
Jokes of the Day: पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़ लेंगे तो वैसे ही आधी परेशानियां कुछ समय के लिए छूमंतर हो जाएंगी। लाइफ में भागदौड़, कामकाज और ढेर सारा स्ट्रेस हर किसी के रहता है लेकिन फनी जोक्स आपकी इस टेंशन को भगाएंगे, पढ़ें मजेदार जोक्स….
जिंदगी की समस्याओं का अंत नहीं हो रहा तो परेशान होने या रोने का कार्यक्रम छोड़े। मजेदार जोक्स पढ़ें और जमकर हंसे, आपकी हंसी देख दूसरे सोच में पड़ जाएंगे आखिर इसके साथ अच्छा हुआ या बुरा। पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले पढ़ें और अपने दिमाग की सारी परेशानियों को कुछ मिनट के लिए भूल जाइए।
जोक1- पति-पत्नी से प्रिये, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
पत्नी- तो क्या मैं आपको नहीं करती? मैं तो आपके लिए सारी दुनिया से लड़ सकती हूं।
पति- लेकिन तुम तो दिन-रात मुझसे ही लड़ती रहती हो?
पत्नी- जानू, आप ही तो मेरी दुनिया हो।
जोक 2- वाइफ-अजी सुनते हो?
ऊपर से वो बॉक्स उतार दो ना…
मेरा हाथ छोटा पड़ रहा है तो पहुंच नहीं रहा।
हसबैंड- तो अपनी जुबान ट्राई करो ना,
हसबैंड आईसीयू में है।
जोक 3- श्रीमती जी, मैं पियानो ठीक करने आया हूं।
क्या? मगर मैंने तो पियानो ठीक करने के लिए किसी को नहीं बुलाया।
जी हां, आपने नहीं, आपके पड़ोसियों ने बुलाया है।
जोक 4- अभी सुबह न जाने किसका मुंह देखकर उठा था कि दिन का भोजन नसीब नहीं हुआ?
पति ने शिकायत की।
पत्नी बोली-मेरी मानो,
बेडरूम में लगे आइने को हटा दो,
वरना रोजाना यही शिकायत रहेगी।
जोक 5- खाना खाते समय
पति-एक रोटी और देना
पत्नी- रोटी तो खत्म हो गई
पति- ऐसे कैसे….
पत्नी- जैसे कल साड़ी लेते वक्त आपके पैसे खत्म हो गए थे।
जोक 6- पत्नी : अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से शादी करने जा रहा है…उसे रोकते क्यों नहीं ?
पति : मैं उसको क्यों रोकूं ? उस दोस्त ने मुझे रोका था क्या ?
जोक 7- पत्नी : अगर मैं 4 -5 दिन घर में ना दिखाई दूं तो आपको कैसा लगेगा?पति : (खुशी से) अच्छा लगेगा, फिर तो पत्नी उसे सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को भी नहीं दिखाई पड़ी,
शुक्रवार को जब आंख की सूजन थोड़ी कम हुई तब दिखाई देना शुरू हुई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



