Home  लाइफस्टाइल समाचार Heatwave Alert: भयंकर गर्मी में कैसे रखें बच्चों की सेहत का ख्याल!...

Heatwave Alert: भयंकर गर्मी में कैसे रखें बच्चों की सेहत का ख्याल! डॉक्टर से जानें 5 जरूरी बातें

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

देशभर में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और ऐसे में बच्चों की सेहत का ख्याल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। बच्चों की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए कुछ टिप्स हर पेरेंट्स को अपनाने चाहिए।

Heatwave Alert: देशभर में इस समय भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई राज्यों में तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे हालात में सबसे ज्यादा ध्यान बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर देने की जरूरत है, क्योंकि वे गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। खासतौर पर बच्चों की बात करें तो इन दिनों स्कूल भी चल रहे हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच रोजाना स्कूल जाना उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे बच्चों की देखभाल में कोई लापरवाही न बरतें। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर इस मौसम में बच्चों का सही तरीके से ख्याल नहीं रखा गया, तो उन्हें डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन या हीटस्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी और सही लाइफस्टाइल अपनाकर बच्चों को गर्मी के असर से आप सुरक्षित रख सकती है।

क्या होता है हीट स्ट्रोक

हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) एक गंभीर स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। सामान्यतः शरीर का तापमान लगभग 37°C होता है, लेकिन हीट स्ट्रोक में यह 40°C या उससे अधिक तक पहुंच सकता है। बच्चों का शरीर तापमान को नियंत्रित करने में उतना सक्षम नहीं होता, इसलिए उन्हें जल्दी हीट स्ट्रोक हो सकता है।

हीट स्ट्रोक के लक्षण

-बहुत तेज बुखार (40°C या उससे ज्यादा)

-सिर दर्द और चक्कर आना

-त्वचा का सूखा और लाल होना (पसीना बंद हो जाना)

-उल्टी या मतली

-कमजोरी या बेहोशी

बच्चों के इन लक्षणों को देखें

वैसे तो स्कूल का समय अब जल्दी कर दिया गया, पानी का ब्रेक दिया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर स्कूल बंद भी किए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी अगर आपको बच्चे के अंदर ये लक्षण दिखाई देते हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। चलिए बताते हैं कौन से लक्षण हैं-

तेज बुखार

उल्टी

चक्कर

सिरदर्द

दिल की तेज धड़कन

बच्चों को कैसे बचाएं

पीडियाट्रिशियन डॉक्टर सौरभ सिंह का कहना है बच्चों की सुरक्षा के लिए पेरेंट्स हर जरूरी कदम उठाते हैं लेकिन कुछ चीजें हैं, जिनकी मदद से आप बच्चों को बीमार होने से भी बचा सकती हैं। इसके लिए आपको कोई खर्चा नहीं करना बस रूटीन में कुछ चीजों को शामिल कर लेना है। चलिए बताते हैं क्या हैं ये चीजें-

– बच्चे को रोजाना ORS, नारियल पानी, ग्लूकोज जैसी चीजों में से कुछ ना कुछ देते रहें।

– दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में खेलने से मना करें।

-हल्के-ढीले, सूती कपड़े ही पहनाएं। ज्यादा कसे कपड़ों को ना पहनाएं।

– बच्चों को गर्मी में बिल्कुल भी ना रखें। घर को ठंडा करने के लिए कूलर या एसी का सहारा लें।

– मौसमी फल जैसे तरबूज, खीरा, खरबूजा बच्चों को खिलाएं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी और सेहत के लिए भी फायदेमंद होगा।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN