Home व्यापार समाचार Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, बढ़ गए चांदी के भाव,...

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, बढ़ गए चांदी के भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Silve Rate Today: MCX पर सोना गिरावट के साथ ₹1,53,086 प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि, चांदी के रेट में 0.34% की तेजी दर्ज की गई और यह ₹2,49,469 प्रति किलो पर पहुंच गया। आइए एक्सपर्ट्स से समझें कि सोना-चांदी के भाव आगे क्या रंग दिखाएंगे?

Gold Silver Price Today: आज यानी शुक्रवार सुबह एमसीएक्स पर सोने के भाव जहां गिर गए, वहीं चांदी के रेट में बढ़त दर्ज की गई। ईरान-अमेरिका शांति समझौते की संभावनाओं का असर बाजार पर दिखा। MCX पर सोना सुबह 9:05 बजे 0.04% की गिरावट के साथ ₹1,53,086 प्रति 10 ग्राम पर था। जबकि, चांदी के रेट में 0.34% की तेजी दर्ज की गई और यह ₹2,49,469 प्रति किलो पर पहुंच गया।

दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में सोना लगातार चौथे हफ्ते मुनाफे में है। ईरान-अमेरिका शांति समझौते की उम्मीदों और महंगाई घटने के संकेतों से सोने को मजबूती मिल रही है। सिंगापुर में आज सुबह स्पॉट गोल्ड 0.1% की तेजी के साथ $4,796.05 प्रति औंस पर था जबकि, सिल्वर 0.5% की बढ़त के साथ $78.83 प्रति औंस पर।

कमजोर डॉलर सोने पर कैसे डालता है असर

ब्लूमबर्ग के मुताबिक अमेरिकी डॉलर कमजोर हो रहा है। यह लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट पर है और पिछले सत्र में 6 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। कमजोर डॉलर से विदेशी खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है।

सोने के रेट ₹1,52,500–₹1,56,000 के दायरे में सीमित रहने की उम्मीद

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा, “सोना अभी भी अस्थिर रुख के साथ कारोबार कर रहा है, और यह कच्चे तेल, डॉलर तथा भू-राजनीतिक अपडेट्स पर तीव्र प्रतिक्रिया दे रहा है। निकट अवधि में, सोने के ₹1,52,500–₹1,56,000 के दायरे में सीमित रहने की उम्मीद है।”

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रति ट्रॉय औंस के हिसाब से सोने का सपोर्ट $4,774 और $4,740 पर बताया, जबकि रेजिस्टेंस $4,840 और $4,884 पर। चांदी का सपेार्ट लेवल $76.60 और $74 ताथा प्रतिरोध $80.40 और $82.80 पर है।

एमसीएक्स (MCX) पर सोने का सपोर्ट ₹1,52,500 और ₹1,51,100 पर है, जबकि रेजिस्टेंट ₹1,54,200 और ₹1,55,000 पर है। चांदी का सपोर्ट ₹2,45,500 और ₹2,42,000 पर तथा रेजिस्टेंट ₹2,51,500 और ₹2,55,000 पर है।

क्या करें निवेशक

जैन ने सोने में गिरावट पर खरीदारी करने की सलाह दी है। उन्हों ने कहा, ” हम Buy on Dips की रणनीति तब तक अपनाते हैं, जब तक कीमतें ₹1,48,800 के स्तर से ऊपर बनी रहती हैं। इसके लिए टार्गेट ₹1,55,000 और ₹1,57,000 हैं। चांदी के लिए यही रणनीति तब तक जारी रहेगी, जब तक कीमतें ₹2,41,000 से ऊपर रहती हैं, जिसके लिए लक्ष्य ₹2,55,000 और ₹2,61,000 हैं।”

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN