Home व्यापार समाचार Gold Price: सोने और चांदी की खरीद पर बड़ा अपडेट, सरकार ने...

Gold Price: सोने और चांदी की खरीद पर बड़ा अपडेट, सरकार ने इन बैंको को दी इंपोर्ट करने की अनुमति, लिस्ट में SBI भी

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Price Today: सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक सहित कई अन्य बैंकों को गोल्ड और सिल्वर इंपोर्ट करने के लिए परमिशन दे दी है। यह अनुमित 2029 तक के लिए मिली है। 

Gold Price Today: केंद्र सरकार ने 15 बैंकों को सोना और चांदी आयात करने के लिए अनमुति दे दी दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का सरकार की तरफ से परमिशन मिला है। बता दें, यह अनुमित 1 अप्रैल से 2026 से 31 मार्च 2029 तक के लिए है। वहीं, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और Sberbank को सिर्फ गोल्ड आयात करने के लिए परमीशन दी गई है।

इस रिपोर्ट ने बढ़ाई थी टेंशन

इससे पहले रॉयटर्स ने खबर की थी कि भारतीय बैंकों ने विदेशी सप्लायर्स से सोने और चांदी के इंपोर्ट को रोक दिया था। आधिकारिक तौर पर किसी सरकारी बुलियन इंपोर्ट की मंजूरी ना मिलने की वजह से कंसाइनमेंट कस्टम्स पर ही अटक गए थे। बता दें, इस खबर की वजह से आज शुक्रवार को कल्याण ज्वैलर्स और टाइटन के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत तक गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, भारत के सबसे बड़े पीएसयू ट्रेडिंग कंपनी एमएमटीसी के शेयरों में 16 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई।

टाइटन का शेयर 3% टूटा

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत तक की गिरावट के बाद 412.25 रुपये के लेवल पर आ गया था। वहीं, टाइटन के शेयरों का रेट 3 प्रतिशत तक की गिरावट के बाद 4330 रुपये के स्तर पर आ गया था।

2025 में देश में गोल्ड की डिमांड में गिरावट देखने को मिली थी। तब कुल 710.90 मैट्रिक टन की डिमांड हुई थी। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार जोकि पिछले 5 साल में सबसे कम है।

किन-किन बैंकों को मिली है परमिशन

1-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

2-एक्सिस बैंक लिमिटेड

3-बैंक ऑफ इंडिया

4-डच बैंक

5-फेडरल बैंक लिमिटेड

6-एचडीएफसी बैंक लिमिटेड

7-इंडिस्ट्रीयल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चीन लिमिटेड

8-आईसीआईसीआई बैंक

9-इंडसइंड बैंक

10-इंडियन ओवरसीज बैंक

11- कोटक महिंद्रा बैंक

12-करूर वश्य बैंक

13-पंजाब नेशनल बैंक

14- आरबीएल बैंक लिमिटेड

15-यस बैंक

किन्हें सिर्फ मिला है गोल्ड इंपोर्ट करने की अनुमति

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

सोने के रेट में स्थिरता

अप्रैल के महीने में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें पूरी तरह से स्थिर हैं। इस दौरान बहुत ज्यादा तेजी या गिरावट नहीं देखने को मिला है। बुलियन मार्केट में सोने का रेट 150000 के आस-पास बना हुआ है। जोकि रिकॉर्ड हाई की तुलना में काफी कम है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर लाइव हिन्दुस्तान शेयर बाजार और गोल्ड-सिल्वर में बेचने या फिर खरीदने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN