Home व्यापार समाचार पहली बार बोनस शेयर बांटने की तैयारी में टाटा की दिग्गज कंपनी,...

पहली बार बोनस शेयर बांटने की तैयारी में टाटा की दिग्गज कंपनी, 2327% उछल गए हैं शेयर

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ट्रेंट अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। ट्रेंट पहली बार बोनस शेयर दे सकती है। ट्रेंट ने बताया है कि उसके बोर्ड की 22 अप्रैल को बैठक होनी है। इस मीटिंग में ट्रेंट का बोर्ड निवेशकों को बोनस शेयर जारी करने पर विचार करेगा।

टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। ट्रेंट अपने निवेशकों को पहली बार बोनस शेयर दे सकती है। टाटा ग्रुप की कंपनी ने शुक्रवार को एक्सचेंजों को बताया है कि उसके बोर्ड की 22 अप्रैल को बैठक होनी है। इस मीटिंग में ट्रेंट का बोर्ड निवेशकों को बोनस शेयर जारी करने पर विचार करेगा। कंपनी 22 अप्रैल को ही अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा करेगी। ट्रेंट के शेयर शुक्रवार को BSE में 4105.95 रुपये पर बंद हुए हैं। ट्रेंट के शेयरों में पिछले 10 साल में 2327 पर्सेंट की जोरदार तेजी देखने को मिली है। ट्रेंट अपने शेयर का बंटवारा (स्टॉक स्प्लिट) भी कर चुकी है।

डिविडेंड देने पर भी विचार करेगी कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट (Trent) का बोर्ड वित्त वर्ष 2026 के लिए डिविडेंड देने पर भी विचार करेगी। इसके अलावा, बोर्ड कंपनी और इसकी सहायक इकाइयों के योग्य कर्मचारियों के लिए एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान (ESOP) देने पर विचार करेगी। साथ ही, कंपनी राइट्स इश्यू या दूसरे उचित माध्यमों के जरिए फंड जुटाने की मंजूरी लेगी। ट्रेंट ने एक्सचेंजों को दिए गए तिमाही अपडेट में बताया है कि उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में सालाना आधार पर 20 पर्सेंट बढ़कर 4937 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

10 टुकड़ों में शेयर बांट चुकी है कंपनी
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्र्रेंट (Trent) अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। ट्रेंट अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। ट्रेंट ने सितंबर 2016 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 37.01 पर्सेंट है, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डिंग 62.99 पर्सेंट है।

2327% चढ़ गए हैं ट्रेंट के शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर पिछले 10 साल में 2327 पर्सेंट उछल गए हैं। ट्रेंट (Trent) के शेयर 29 अप्रैल 2016 को 169.19 रुपये पर थे। ट्रेंट के शेयर 17 अप्रैल 2026 को 4105.95 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 साल में ट्रेंट के शेयरों में 452 पर्सेंट की तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 743.20 रुपये से बढ़कर 4100 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में ट्रेंट के शेयरों में 219 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 197 पर्सेंट उछल गए हैं। ट्रेंट के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 6,259 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 3276.10 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN