Home मनोरंजन समाचार CGI या VFX नहीं है ‘प्रोजेक्ट हेलमैरी’ का यह किरदार! मेकर्स न...

CGI या VFX नहीं है ‘प्रोजेक्ट हेलमैरी’ का यह किरदार! मेकर्स न जान बूझकर लगाई यह तरकीब

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/RiJ_1776858951647_1776858956754.jpg

Project Hail Mary: हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेलमैरी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में दिखाया गया किरदार रॉकी असल में कोई CGI नहीं बल्कि एक असली पपेट था।

बॉक्स ऑफिस पर पिछले दिनों रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेलमैरी’ को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कहानी काफी दमदार है और इसके टेक्निकल वर्क को भी काफी सराहा जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में जो ‘रॉकी’ नाम का किरदार दिखाया गया है, वो कोई CGI (कंप्यूटर जेनरेटेड इमेजिंग) वर्क नहीं बल्कि एक रियल पपेट था। इस किरदार को इतनी खूबसूरती से फिल्म में दिखाया गया है कि यह अपने इमोशन्स को बड़ी खूबसूरती से दर्शकों तक पहुंचाता है। तो चलिए जानते हैं इसके पीछे की कहानी।

मूवी में कंप्यूटर जेनरेटेड नहीं है यह किरदार?

प्रोजेक्ट हेलमैरी मूवी में रॉकी कोई कंप्यूटर जेनरेटेड इमेज या VFX नहीं बल्कि असल किरदार था। हालांकि यह कोई जिंदा एलियन नहीं बल्कि एक कठपुतली था। दरअसल मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर रायन गॉसलिंग की एक्टिंग टेक्निक को ध्यान में रखते हुए जापानी तकनीक से एक कठपुतली तैयार करवाई। यह कठपुतली अंदर से खोखली थी और पूरे वक्त रायन के साथ सेट पर मौजूद रहती थी। जेम्स ऑर्टिस नाम के कठपुतली आर्टिस्ट रॉकी नाम के इस किरदार को कंट्रोल किया करते थे।

क्यों नहीं किया गया CGI तकनीक का यूज?

जेम्स का काम इतना कमाल का था कि वह शूटिंग के दौरान रॉकी के हाथ पैरों से ही उसके इमोशन्स को दिखा पा रहे थे। लेकिन क्योंकि फिल्म में जिस तरह के सीन शूट होने थे उन सभी में आप इस कठपुतली को रॉड या बाकी टूल्स से कंट्रोल नहीं कर सकते थे। इसलिए वैसी सिचुएशन्स में एक अलग तरह की तरकीब सोची गई। इस तरकीब के लिए एक रोबोटिक आर्म और तमाम अलग चीजों का इस्तेमाल किया गया। इस किरदार को CGI नहीं बनाने के पीछे एक वजह यह भी थी कि मेकर्स चाहते थे कि रायन एक्टिंग करते वक्त रॉकी को अपनी आंखों से देख पाएं और सिर्फ इमैजिनेशन के भरोसे ना रहें।

4900 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है फिल्म

ऐसा करके वो अपने एक्ट को ज्यादा से ज्यादा रियल बनाने में कामयाब रहते और दर्शक भी उसी अटैचमेंट को फील कर पाते। बता दें कि फिल लॉर्ड और क्रिस मिलर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 4900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इस स्काइ फाई मूवी को भारत में भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। फिल्म एक साइंस टीचर की कहानी है जिसकी एक दिन अचानक एक अंतरिक्ष यान पर आंख खुलती है और अब उसके सामने एक ऐसा मिशन है जिसे पूरा करना उसके जीवन का सपना रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN