Home टेक न्यूज़ Broadband हो तो ऐसा, 30 महीने नहीं आएगा बिल, मिलेगी 40Mbps स्पीड,...

Broadband हो तो ऐसा, 30 महीने नहीं आएगा बिल, मिलेगी 40Mbps स्पीड, फ्री कॉलिंग

10
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए दो ऐसे Broadband प्लान्स हैं, जो 30 महीनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं। यह प्लान खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए डिजाइन किए गए हैं। प्लान में 40Mbps तक की स्पीड मिलती है। इन प्लान्स में ग्राहकों को केवल एकबार भुगतान करना होगा।

Broadband लगवाने का प्लान है, तो आज हम आपको दो ऐसे यूनिक ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जो पूरे 30 महीने तक चलेंगे। इनकी खासयित यह है कि एकमुश्त पेमेंट कर आप इन ब्रॉडबैंड प्लान्स को पूरे 30 महीनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक्सक्लूसिव प्लान्स बीएसएनएल के पास हैं। ये प्लान्स बीएसएनएल की वेबसाइट पर Rural FTTH कैटेगरी के अंदर लिस्टेड हैं। कंपनी ने इन्हें गांवों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए डिजाइन किया है। अगर आप भी ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, तो इन्हें आजमा सकते हैं। इन प्लान्स में कितनी इंटरनेट स्पीड मिलती है, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

Fiber 5900 BharatNet

इस प्लान की कीमत 30 महीनों के लिए केवल 5900 रुपये (नॉन रिफंडेबल) है। यानी एकमुश्त भुगतान करने के बाद 30 महीनों बिल भरने का टेंशन खत्म। इस प्लान में 100GB तक 25Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 2Mbps रह जाती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है, जिससे किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। बस लैंडलाइन का इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा।

Fiber 9900 BharatNet

इस प्लान की कीमत 30 महीनों के लिए केवल 9900 रुपये (नॉन रिफंडेबल) है। यानी एकमुश्त भुगतान करने के बाद 30 महीनों बिल भरने का टेंशन खत्म। इस प्लान में 1200GB तक 40Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलती है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 4Mbps रह जाती है। अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है, जिससे किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की जा सकती है। बस लैंडलाइन का इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा।

अगर आप भी इन प्लान्स को आजमाना चाहते हैं, तो बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट, नजदीकी ऑफिस या बीएसएनएल सेल्फ केयर ऐप के जरिए इन प्लान्स की जानकारी ले सकते हैं।

क्या है Rural FTTH

यह भारत सरकार की स्पेशल स्कीम है। दरअसल, तेज स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराने और ग्रामीण परिवारों, ग्रामीण उद्यमियों तथा ग्रामीण सरकारी संस्थानों को सशक्त बनाकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की डिजिटल खाई को पाटने के उद्देश्य से, DBN (भारत सरकार, दूरसंचार विभाग का एक संगठन) यानी डिजिटल भारत निधि ने पंचायत गांवों के साथ-साथ अन्य गांवों में भी ‘भारत नेट’ (पंचायत तक OFC) प्रोजेक्ट का उपयोग करते हुए मुफ्त FTTH इंस्टॉलेशन की योजना शुरू की है। जिसमें FTTH कनेक्शन BSNL द्वारा प्रदान किया जाता है। वर्तमान में 79,000 से अधिक गांवों में यह योजना लागू है और सभी गांवों को इसके दायरे में लाने के लिए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

ग्रामीण भारत नेट FTTH (rural Bharatnet FTTH) ग्राहक को केवल एक निश्चित मासिक शुल्क का भुगतान करना होगा, और यह कनेक्शन BSNL द्वारा घर/संस्थान तक OFC बिछाकर बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा।

इस योजना के अंतर्गत BSNL ने कई आकर्षक प्लान पेश किए हैं, जिनमें अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई है। FTTH कनेक्शन की सर्विस BSNL के ऑथराइज्ड पार्टनर द्वारा प्रदान की जाएगी, जिसे ‘भारत नेट उद्यमी’ (BNU) कहा जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN