Home मनोरंजन समाचार Bhooth Bangla: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई ‘भूत बंगला’, जानें...

Bhooth Bangla: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई ‘भूत बंगला’, जानें फिल्म ने दुनिया भर से कितना कलेक्शन किया

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/20th_april_bhooth_bangla_1776730038274_1776730057142.jpg

Bhooth Bangla Box Office Collection: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए पांच (डे 0 से लेकर डे 4 तक) ही हुए हैं और फिल्म का कलेक्शन अभी से ही 70% गिरने लगा है।

Bhooth Bangla Worldwide Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी ने ‘भूत बंगला’ के जरिए वापसी तो कर ली है, लेकिन फिल्म में उनका जादू नजर नहीं आ रहा है। यही कारण है कि फिल्म मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई है। इतना ही नहीं, ‘भूत बंगला’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी काफी कम हुआ है जिसकी वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स की चिंता बढ़ गई है। (ये भी पढ़िए: Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?)

डे 4 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने रविवार के दिन 23 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं मंडे को फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यानी ‘भूत बंगला’ की कमाई में 70.7% गिरावट आई है जिसकी वजह से फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई है।

कैसे तय होता है फेल और पास का गणित?

दरअसल, फिल्म के मंडे कलेक्शन में अगर 50 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आती है तो फिल्म टेस्ट में फेल हो जाती है और ऐसा माना जाता है कि लोगों को फिल्म पसंद नहीं आ रही है।

डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

डे 0 – 3.75 करोड़ रुपये

डे 1 – 12.25 करोड़ रुपये

डे 2 – 19 करोड़ रुपये

डे 3 – 23 करोड़ रुपये

डे 4 – 6.75 करोड़ रुपये

कुल कमाई – 64.75 करोड़ रुपये

फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई

फिल्म ने डे 4 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 64.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘भूत बंगला’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 106.34 करोड़ रुपये की कमाई की है।

कैसी है ‘भूत बंगला’?

‘भूत बंगला’ से लोगों को ‘हेरा-फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ वाली कॉमेडी की उम्मीद थी। फिल्म का फर्स्ट हाफ (इंटरवल से पहले) लोगों की उम्मीदों पर कुछ हद तक खरा उतरा और उन्हें हंसाने में कामयाब रहा। हालांकि, सेकंड हाफ (इंटरवल के बाद) ने लोगों को बोर कर दिया। लोग उम्मीद कर रहे थे कि फिल्म में ‘स्त्री’ के लेवल का हॉरर होगा, लेकिन कहानी आगे बढ़ते-बढ़ते अपना लैय खो बैठी। यही कारण है कि फैमिली ऑडियंस ने सोमवार से फिल्म से दूरी बनाना शुरू कर दिया है और फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई।

आगे की राह मुश्किल

फिल्म का कुल बजट और प्रमोशन खर्च देखते हुए लगभग 120-130 बताया जा रहा है। ऐसे में ‘भूत बंगला’ को हिट का टैग लेने के लिए आने वाले वर्किंग डेज में स्थिर रहना होगा। अगर मंगलवार को भी कलेक्शन में गिरावट जारी रही, तो फिल्म के लिए भारत में 100 करोड़ (नेट) का आंकड़ा छूना एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN