Home मनोरंजन समाचार Bhooth Bangla Day 5 LIVE: आज हो रही है ‘भूत बंगला’ की...

Bhooth Bangla Day 5 LIVE: आज हो रही है ‘भूत बंगला’ की ठीक ठाक कमाई, जानें डे 5 का कलेक्शन

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/21th_april_bhooth_bangla_1776742577423_1776742585454.jpg

Bhooth Bangla Day 5 Live Update: ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर ‘स्त्री 2’ या ‘भूल भुलैया 3’ जैसा कमाल नहीं दिखा पा रही है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

Bhooth Bangla Box Office Report: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। डे 0 से डे 4 तक, ‘भूत बंगला’ ने 64.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं अब सबकी नजरें डे 5 पर टिकी हुई हैं। उम्मीद है कि आज फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचेगी। (ये भी पढ़ें: Bhoot Bangla Review: ‘भूत बंगला’ कैसी है, फिल्म में हॉरर है या नहीं, ‘भूल भुलैया’ जैसी तो नहीं?)

Bhooth Bangla Day 5 LIVE Updates

सुबह 8 बजे तक- अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ने 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

सुबह 9 बजे तक – हॉरर कॉमेडी फिल्म ने सुबह 9 बजे तक 0.12 करोड़ रुपये की कमाई की है।

नोट: ये डेटा हर एक घंटे में अपडेट होगा और इसका सोर्स Sacnilk है।

फिल्म का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘भूत बंगला’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 64.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। यहां देखिए फिल्म का डे वाइज कलेक्शन।

डे 0 – 3.75 करोड़ रुपये

डे 1 – 12.25 करोड़ रुपये

डे 2 – 19 करोड़ रुपये

डे 3 – 23 करोड़ रुपये

डे 4 – 6.75 करोड़ रुपये

किस ओटीटी पर आएगी फिल्म ‘भूत बंगला’?

8 वीक रूल्स के मुताबिक, हिंदी फिल्में थिएटर में रिलीज होने के 45 से 60 दिनों के बाद OTT पर दस्तक देती हैं। ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में आई थी। मतलब ओटीटी पर ये फिल्म मई के अंत या जून की शुरुआत में रिलीज होगी। अगर आप इस फिल्म को ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो मई के अंत या जून की शुरुआत में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

क्या ‘भूल भुलैया 3’ जैसी ही है अक्षय की ‘भूत बंगला’?

जब ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर आया था तब हवेली देख लोग बोलने लगे थे कि ये तो ‘भूल भुलैया 3’ जैसी लग रही है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। दोनों फिल्में काफी अलग हैं। दाेनों की कहानियां और क्लाइमैक्स भी काफी डिफरेंट हैं।

‘भूत बंगला’ का रिव्यू और उसकी स्टार कास्ट

‘भूत बंगला’ को लाइव हिन्दुस्तान ने 3.5 रेटिंग दी है। ऐसा इसलिए क्याेंकि हॉरर कॉमेडी फिल्म के फर्स्ट हाफ में कॉमेडी तो है, लेकिन सेकंड पार्ट में न कॉमेडी है और न हॉरर। बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राजपाल यादव, परेश रावल, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता, मिथिला पालकर, तबू, दिवंगत एक्टर असरानी समेत कई सारे एक्टर्स हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN