Home मनोरंजन समाचार Anupamaa Twist: दिग्विजय का अनुज से निकलेगा कनेक्शन, राही की जिंदगी में...

Anupamaa Twist: दिग्विजय का अनुज से निकलेगा कनेक्शन, राही की जिंदगी में लौटेगा पुराना रिश्ता

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/21/1200x900/21th_april_anupama_1776736362622_1776736368518.jpg

Anupamaa Upcoming Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में मजेदार ट्विस्ट आने वाला है। इधर अनुपमा को दिग्विजय और अनुज के कनेक्शन के बारे में पता चलेगा। उधर राही की जिंदगी में एक पुराना इंसान वापस आएगा।

TV Serial Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में बहुत बड़ा खुलासा होगा। अनुपमा के झोले में अनुज कपाड़िया की तस्वीर होगी। जब दिग्विजय के सामने अनुपमा के हाथ से उसका झोला गिरेगा तब अनुज की फोटो बाहर निकल आएगी। अनुपमा के पास अनुज की तस्वीर देख दिग्विजय हैरान रह जाएंगे। दिग्विजय कहेंगे, ‘अनुज की फोटो आपके बैग में?’ अनुपमा इमोशनल हो जाएगी। अनुपमा, दिग्विजय से पूछेगी, ‘आप मेरे पति को जानते हैं?’

कैसे हुई थी दिग्विजय और अनुज की मुलाकात?

इसके बाद दिग्विजय, अनुपमा को बताएंगे कि उनकी और अनुज की मुलाकात कब और कैसे हुई थी। दिग्विजय कहेंगे, ‘यूएस गया था। वहां इसने मुलाकात हुई थी और हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। जब अनुज को पता चला कि सावी अपना कैफे खोलना चाहती है तो उसने बिना एक सेकंड सोचे अपनी चेक बुक निकाल ली थी और सावी के नाम चेक साइन करके दे दिया था।’ अनुपमा खुश हो जाएगी। वहीं दिग्विजय, अनुपमा से कहेंगे, ‘मतलब सावी के कैफे पर आपका हक है।’

राही की जिंदगी में होगी किसकी एंट्री?

इधर अनुपमा, अनुज को याद करेगी। उधर राही की जिंदगी में पुराना रिश्ता वापस लौटेगा। प्रोमो के मुताबिक, राही के पास एक कॉल आएगा। कॉल पर वो औरत, राही से कहेगी, ‘जिस कम्पनी में तुम काम करती हो मैं उसकी को-फाउंडर और पार्टनर हूं। मैं बहुत जल्द अहमदाबाद आ रही हूं और बहुत जल्द तुमसे मुलाकात होगी।’

कौन है ये?

आपको श्रुति याद है? हां, वही श्रुति जिसकी शादी अनुज से होने वाली थी जब अनुज, अनुपमा से तलाक लेने के बाद यूएस शिफ्ट हो गया था। ये वही है। जी हां, श्रुति की शो में और राही की जिंदगी में दोबारा वापसी होने जा रही है।

नई एक्ट्रेस निभाएगी ये रोल

सुकृति कांडपाल ने टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में श्रुति का किरदार निभाया था। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, अब श्रुति का किरदार समीक्षा भटनागर निभाएंगी। समीक्षा इससे पहले ‘वीरा’, ‘उतरन’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे बड़े शोज कर चुकी हैं।

आज के एपिसोड का री-कैप

21 अप्रैल के एपिसोड में अनुपमा, रोजी को सजा न देने का फैसला करती है। अनुपमा कहती है कि अगर वो पॉल या रोजी को सजा देगी तो उनकी बेटी को भी सजा भुगतनी पड़ेगी इसलिए वो उन्हें सजा नहीं देगी। अनुपमा की बातें सुनने के बाद जया भी रोजी को माफ कर देती है। वहीं रोजी, अनुपमा से इम्प्रेस हो जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN