Home टेक न्यूज़ Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, 84 दिन का प्लान अब हुआ 40...

Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, 84 दिन का प्लान अब हुआ 40 रुपए महंगा, साथ ही बंद हुआ ₹799 वाला प्लान

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Airtel यूजर्स के लिए बड़ा झटका है कंपनी ने अपने 84 दिन वाले प्रीपेड प्लान की कीमत को चुपके से 40 रुपए बढ़ाकर 899 रुपए कर दी है और 799 रुपए प्लान को बंद कर दिया है। डिटेल्स में जानिए नए प्लान के फायदे और क्या बदला:

Airtel Tariff Hike 2026: देश की दूसरी बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। दरअसल कंपनी ने चुपचाप अपने पॉपुलर 84 दिन वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में बदलाव कर दिया है। साथ ही एयरटेल अपने एक प्रीपेड प्लान को बंद भी कर दिया है। इस कीमत बढ़ोतरी जिससे अब यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। एयरटेल ने न सिर्फ अपने 859 रुपए प्लान की कीमत बढ़ाकर 899 रुपए कर दी है, बल्कि 799 रुपए वाला सस्ता और काफी पसंद किया जाने वाला प्लान भी पूरी तरह बंद कर दिया है। पहले यूजर्स के पास 84 दिन के लिए 799 रुपए और 859 रुपए वाले प्लान के ऑप्शन थे, लेकिन अब उनके पास सिर्फ एक 899 रुपए वाला प्लान है।

Airtel के 899 रुपए वाले नए प्लान के फायदे

Airtel के नए 899 रुपए प्लान में यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है, जिसमें लोकल, STD और रोमिंग सभी शामिल हैं। डेटा की बात करें तो इसमें रोज 1.5GB डेटा मिलता है। इसके साथ ही हर दिन 100 SMS भी मिलते हैं, जिससे जरूरी मैसेजिंग आसानी से की जा सकती है। इसके अलावा, कंपनी कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी देती है जैसे स्पैम कॉल अलर्ट, फ्री हेलोट्यून और Adobe Express Premium का एक्सेस, जो इस प्लान को थोड़ा और वैल्यू देता है। हालांकि, पहले की तुलना में इसमें कोई खास नया बड़ा फायदा नहीं जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स के लिए यह प्लान महंगा हो गया है।

Airtel के 799 रुपए वाले प्लान में मिलते थे ये फायदे

अब बात करते हैं एयरटेल के 799 रुपए वाले प्लान की, जिसे कंपनी ने बंद कर दिया है। इस प्लान में भी यूजर्स को 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1.5GB डेटा मिलता था, जो लगभग वही है जो अब 899 रुपए प्लान में दिया जा रहा है। इसके अलावा, रोज 100 SMS की सुविधा भी इस प्लान में शामिल थी। यानी साफ तौर पर देखा जाए तो 799 रुपए प्लान और नए 899 रुपए प्लान के बीच बेनिफिट्स में ज्यादा बड़ा फर्क नहीं है, लेकिन कीमत में करीब 100 रुपए का अंतर आ गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN