Home  लाइफस्टाइल समाचार फेसवॉश में इन चीजों को मिलाकर लगाएं, वट सावित्री पूजा में चेहरे...

फेसवॉश में इन चीजों को मिलाकर लगाएं, वट सावित्री पूजा में चेहरे पर दिखेगा ग्लो

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Vat Savitri Puja: वट सावित्री की पूजा में रेडी होना है लेकिन चेहरा फीका-फीका दिख रहा तो बस अपने फेस वॉश में इन चीजों को मिलाकर लगा लें। चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो दिखने लगेगा और आपका चेहरा बगैर मेकअप के भी ग्लो करेगा।

वट सावित्री की पूजा 16 मई को की जाएगी। पूजा के लिए सुहागिन महिलाएं सजधज कर पूरे 16 शृंगार करके तैयार होती हैं। उसके बाद ही बरगद के पेड़ की फेरी लगाने जाती हैं। लेकिन ये 16 शृंगार भी फीके लग सकते हैं जब चेहरे पर गंदगी और डेड स्किन की परत जमा हो। ऐसे चेहरे पर किया गया मेकअप भी ग्लो नहीं ला पाएगा। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं आप मिनटों में फेस को ग्लोइंग बना सकती हैं। इसके लिए अपने रेगुलर फेस वॉश में इन चीजों को मिलाकर लगाएं। जान लें कैसे बनाएं इंस्टेंट ग्लो वाला फेस पैक।

इंस्टेंट ग्लो फेस पैक बनाने की सामग्री

फेस पर इंस्टेंट ग्लो चाहिए तो इस फेस पैक को बनाकर लगाएं। बस इन चीजों को लें।

मुल्तानी मिट्टी एक चम्मच

एक चौथाई चम्मच हल्दी

गुलाब जल

एक चम्मच बेसन

फेस वॉश

किसी बाउल में मुल्तानी मिट्टी का पाउडर एक चम्मच लें। उसमे एक चम्मच बेसन मिला लें। साथ ही एक चौथाई चम्मच हल्दी डालें। थोड़ा सा फेस वॉश लें। अब कच्चा दूध या फिर गुलाब जल डालकर इसका एक पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। पेस्ट को पतला ही रखें। जिससे ये जल्दी से सूख जाए। बस अब अच्छी तरह से चेहरे पर अप्लाई करें। चेहरे अलावा इस पेस्ट को हाथों और पैरों पर भी अप्लाई कर लें। ये हाथों, कोहनी और घुटनों पर जमा गंदगी पर भी लगा सकते हैं। इससे सारी डेड स्किन निकल जाती है। चेहरा ज्यादा क्लीन दिखने लगता है और इस क्लीन चेहरे पर किया गया मेकअप भी ज्यादा ग्लो करेगा। हालांकि फेस क्लीन होने के बाद आप नो मेकअप लुक में भी ब्यूटीफुल दिखेंगी।

चेहरे से दूर हो जाएगी सारी गंदगी

जब ये फेस पैक सूख जाए तो इसे हल्के हाथों से रब करें और मसाज करें। मसाज के बाद पानी से चेहरे और हाथों को धोकर साफ कर लें। ये फेस पैक आपको इंस्टेंट ग्लो देने में मदद करेगा।

चेहरे के पिग्मेंटेशन खत्म करने में मदद

अगर आप चेहरे पर हो रहे दाग-धब्बों को खत्म कर चमक पाना चाहती हैं तो तैयार फेस पैक में विटामिन ई की कैप्सूल को मिलाएं। कम से कम एक सप्ताह तक लगातार इस तरह के फेस पैक से फेस को साफ करेंगी तो कुछ ही दिनों में चेहरे पर दिख रहे दाग-धब्बे, ब्लेमिशेज साफ होंगे और फेस ज्यादा क्लीन एंड क्लियर नजर आने लगेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN