Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/13/1200x900/oh_humnawa_13_05_1778647179345_1778647182960.pngTum Dena Saath Mera Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल ओ हमनवा: तुम देना साथ मेरा के लेटेस्ट एपिसोड में आप देखेंगे कि रीवा ऑफिस में कहीं मिल नहीं रही होती है। इस बार पर रक्षित ईरा पर बुरी तरह भड़क जाता है।
ओ हमनवा: तुम देना साथ मेरा में रक्षित और अपराजिता की कहानी आगे बढ़ रही है। रक्षित बार-बार सामने आकर अपराजिता की मदद कर रहा है। अपराजिता कॉम्पटीशन का फॉर्म भरने के लिए रक्षित के ऑफिस में होती है। वो वहां देरी से पहुंची है। पहले तो रिसेप्शन पर उसे बताया जाता है कि कॉम्पटीशन के फॉर्म खत्म हो गए हैं। इस बात से निराश अपराजिता घर जा रही होती है कि तभी रिसेप्शन से उसे आवाज दी जाती है। इसके बाद उसे आखिरी बचा फॉर्म दिया जाता है जिसे वो भरने के लिए बैठ जाती है।
अपराजिता को मिला कॉम्पटीशन का फॉर्म
अपराजिता फॉर्म भरने जा रही होती है कि तभी उसके फॉर्म पर पानी गिर जाता है। वो सोचती है कि वो वॉशरूम में जाकर अपना फॉर्म ड्रायर से सुखा लेगी। वो वॉशरूम की तरफ जाने लगती है कि तभी उसे एक बंद फ्लोर के बाथरूम से एक बच्ची की आवाजा आती है। अपराजिता वो बच्ची की आवाज सुनकर वहीं रुक जाती है।
रीवा ने बनाया ईरा को परेशान करने का प्लान
दरअसल, ईरा को परेशान करने के लिए रीवा अपने आपको एक बाथरूम में छिपाने जाती है, लेकिन उस बाथरूम का दरवाजा अंदर से लॉक हो जाता है। रीवा बहुत ज्यादा डर जाती है। वो मदद के लिए आवाज लगा रही होती है। अपराजिता वो आवाज सुनकर रीवा की मदद के लिए रुक जाती है।
ईरा पर भड़का रीवा
जब अपराजिता रीवा की मदद कर रही होती है कि तभी ऑफिस में रक्षित आ जाता है। वो देखता है कि सब लोग रीवा को ढूंढ रहे होते हैं। उसे जैसे ही पता चलता है कि रीवा मिल नहीं रही है, वो ईरा पर भड़क जाता है। वो ईरा से कहता है कि उसने रीवा की जिम्मेदारी उसे दी थी और रीवा अब मिल नहीं रही है।
अपराजिता ने की रीवा की मदद
इधर अपराजिता अपनी सूझबूझ से रीवा को बाथरूम से बाहर निकालती है। वो रीवा को अपने साथ कैंटीन में ले जाती है। वहीं, एक सिक्योरिटी गार्ड आता और कहता है कि रीवा के चाचा उसको ढूंढ रहे हैं। अपराजिता रीवा से पूछती है कि क्या वो उस सिक्योरिटी गार्ड को जानती है। रीवा कहती है कि वो इस ऑफिस में सबको जानती है और सब उसे ऑफिस में जानते हैं। रीवा बताती है कि ये ऑफिस उसके चाचू का है। रीवा को अपराजिता बहुत पसंद आई है। क्या रीवा की वजह से करीब आएंगे अपराजिता और रक्षित?
आनेवाले एपिसोड में क्या होगा?
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि रीवा की मदद करने के चक्कर में अपराजिता अपना फॉर्म समय से नहीं भर पाएगी। वो देरी से पहुंचेगी फॉर्म समिट करने। ईसा उसे मना कर देती है। वो कहती है कि फॉर्म समिट करने की डेडलाइन निकल चुकी है। इसके बाद अपराजिता अपना फॉर्म बाकी फॉर्म्स के साथ मिक्स करके वहां से भाग जाएगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


