Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/30/1200x900/KSBKBT_30_04_01_1777520065698_1777520070626.pngKSBKBT 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते रहते हैं। नंदिनी को करण का सच पता चल गया है। सच जानने के बाद नंदिनी खौफ में आ जाती है। उसे अंश संग अपने पास्ट की याद आ जाती है।
स्टार प्लस के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में हर रोज नए ट्विस्ट और टर्न आते हैं। शो में रियांश की एंट्री से शो की स्टोरीलाइन काफी दिलचस्प हो गई है। तुलसी के कहने पर करण नंदिनी को पूरा सच बताता है। वो बताता है कि वो रियांश और नियती के लिए सिर्फ एक गार्जियन के तौर पर है। नंदिनी पहले तो करण की बात नहीं मानती है। उसे लगता है कि अपना अफेयर छिपाने के लिए करण अंश के नाम का इस्तेमाल कर रहा है।
सच जानने के बाद क्यों करण पर भड़की नंदिनी?
नंदिनी करण पर भड़क जाती है। वो करण से कहती है कि अपनी हरकतें छिपाने के लिए उसके पास्ट का इस्तेमाल कर रहा है। नंदिनी को भड़कता देख तुलसी उसे समझाती है। वो बताती है कि उसने रियांश को देखा है। वो लड़का बिल्कुल अंश के जैसा दिखता है। तुलसी जैसे ही ये बात कहती है, नंदिनी को अपना पास्ट याद आ जाता है। वो काफी डर जाती है।
नंदिनी के सामने आया उसका डरावना पास्ट
सीरियल के पहले सीजन में अंश की वजह से नंदिनी काफी परेशान हुई थी। अंश नंदिनी को परेशान करता था। उसी ने नंदिनी को किडनैप भी किया था। नंदिनी को वो सब याद आ जाता है। फिर तुलसी उसे कहती है कि उसे पता था कि ये जानकर उसे कैसा लगेगा, लेकिन उसका ये जानना जरूरी था।
रियांश और वैष्णवी की हुई टक्कर, शो में आएगा कौन सा ट्विस्ट?
इधर रियांश की टक्कर वैष्णवी से हो जाती है। क्या एक बार फिर सीजन 1 वाली कहानी दोहराई जाएगी? एक तरफ जहां रियांश और वैष्णवी की मुलाकात हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ पार्थ और वैष्णवी ने एक दूसरे से प्यार इजहार कर दिया है।
रियांश से होगा विरानी परिवार का आमना-सामना
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि जल्द ही विरानी परिवार का आमना-सामना अंश की गर्लफ्रेंड नियती और बेटे रियांश से होगी। रियांश अपनी मां से कहेगा कि वो लोग आज बाहर डिनर करने जाएंगे। वहीं, इधर करण की बेटी पूरे परिवार से कहेगी कि उन सबको बाहर डिनर के लिए चलना चाहिए। क्या अब रेस्तरां में होगी विरानी परिवार की रियांश से मुलाकात? इधर करण का सच जानने के बाद नंदिनी और करण के बीच रिश्ता सुधर रहा है। क्या नियती के सामने भी आएगा करण की दोहरी जिंदगी का सच?
बता दें, रियांश का किरदार कोई और नहीं बल्कि अंश का किरदार निभाने वाले आकाशदीप सहगल ही निभा रहे हैं। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर कई सवाल भी उठ रहे हैं कि 51 साल के आकाशदीप सहगल कैसे तुलसी के पोते का किरदार निभा सकते हैं?
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



