Home मनोरंजन समाचार ‘फिर उसने शादी कर ली’, अर्चना गौतम को था राघव चड्ढा पर...

‘फिर उसने शादी कर ली’, अर्चना गौतम को था राघव चड्ढा पर क्रश, बोलीं- बिग बॉस में करती थी उनकी बात

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/30/1200x900/ARCHANA_RAGHAV_30_04_1777516982868_1777516986394.png

बिग बॉस 16 में नजर आईं अर्चना गौतम ने बताया कि उन्हें एक्स AAP नेता राघव चड्ढा पर क्रश था। अपनी पसंद के बारे में बात करते हुए अर्चना गौतम ने कहा कि उन्हें गुंडे जैसे लोग पसंद हैं। 

बिग बॉस 16 में नजर आईं अर्चना गौतम एंटरटेनमेंट जगत का जाना-माना नाम बन गई हैं। वो बिग बॉस के बाद कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। अब हाल ही में अर्चना गौतम ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें राघव चड्ढा पर क्रश था। उन्होंने कहा कि उनका क्रश था, लेकिन उसकी शादी हो गई। राघव चड्ढा की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से वो चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (AAP) को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।

अर्चना गौतम को था राघव चड्ढा पर क्रश

फिल्मीज्ञान से खास बातचीत में अर्चना गौतम ने कहा, “क्रश था, लेकिन उसकी तो शादी ही हो गई”। इसके बाद, अर्चना गौतम ने माना कि उन्हें राघव चड्ढा पर क्रश था। उन्होंने कहा कि जब बिग बॉस के दौरान उन्होंने किसी सांसद का जिक्र किया था, तब वो राघव चड्ढा के बारे में ही बात कर रही थीं। अर्चना ने आगे कहा- फिर उसने शादी कर ली।”

अर्चना गौतम ने बताया कि उन्हें कैसे लड़के पसंद हैं

अर्चना गौतम ने फिर चिराग पासवान के बारे में बात करते हुए कहा कि चिराग अच्छे हैं। इस बातचीत के दौरान अर्चना गौतम ने बताया कि उन्हें कैसे आदमी पसंद हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गुंडे, धाकड़ और राउडी पर्सनालिटी पसंद हैं। उन्होंने कहा, लड़के ना मुझे गुंडे पसंद हैं। वैसे वाले गुंडे नहीं, मतलब वैसे वाले जिसके सामने कोई बोल ना सके।

गुंडी बनने पर फोकस कर रही हैं अर्चना गौतम

अर्चना गौतम ने आगे कहा कि वो भी इस वक्त गुंडी बनने पर फोकस कर रही हैं। वो लोगों को प्रोटेक्ट करना चाहती हैं। अर्चना गौतम का मानना है कि आज की दुनिया में उन्हीं लोगों की चलती है जो बोल्ड और निडर होते हैं। अर्चना जब बिग बॉस में थीं तो उनकी पर्सनालिटी काफी बोल्ड और एंटरटेनिंग नजर आई थी।

2018 में अर्चना गौतम ने जीता था मिस बिकिनी इंडिया

अर्चना गौतम ने साल 2018 में मिस बिकिनी इंडिया जीता था। अर्चना गौतम ग्रेट ग्रैंड मस्ती और हसीना पारकर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, उन्हें पहचान मिली बिग बॉस 16 में आकर। बिग बॉस के बाद अर्चना गौतम द 50, खतरों के खिलाड़ी और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2022 में यूपी के हस्तिनापुर से चुनाव लड़ा था। लेकिन वो चुनाव हार गई थीं। अभी वो पार्टी से निकाली गई हैं। अर्चना गौतम ने कहा कि वो कांग्रेस में वापस जाना चाहती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN