Home  लाइफस्टाइल समाचार तरबूज खाने के बाद बिल्कुल ना खाएं ये 4 चीजें, बीमार पड़...

तरबूज खाने के बाद बिल्कुल ना खाएं ये 4 चीजें, बीमार पड़ सकते हैं आप! डॉक्टर से जानें क्या होते हैं नुकसान

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

तरबूज गर्मियों का स्वादिष्ट फल होता है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है, लेकिन कई बार ये गैस, अपच का कारण भी बन जाता है। तरबूज देर से पचता है, ऐसे में जरूरी है कि इसे खाने के फौरन बाद कुछ चीजों को खाने से परहेज करें।

मुंबई के पायधुनी इलाके में बिरयानी के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर हर किसी को हैरान कर रही है। तरबूज गर्मियों का सबसे खास फल होता है लेकिन अगर इसे खाने से जान चली जाए, तो लोग इसे खाना ही छोड़ देंगे। तरबूज में 90% पानी होता है और अन्य पोषक तत्व जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। अगर आप इसे सही तरीके से खाते हैं, तो तरबूज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तरबूज खाने के बाद पहले के लोग पानी ना पीने की सलाह देते थे, क्योंकि इसमें पानी की मात्रा खूब होती है। साथ ही कुछ और भी चीजें हैं, जो आपको तरबूज खाने के बाद नहीं खानी चाहिए। चलिए बताते हैं तरबूज खाने के बाद क्या ना खाएं और इसे कब खाने पर गैस की समस्या हो सकती है।

तरबूज खाने के बाद क्या ना खाएं-

1- डेयरी प्रोडक्ट्स

तरबूज खाने के बाद डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही, छाछ ना खाएं। ये सभी चीजें भारी होती हैं और तरबूज में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में इन सभी चीजों के साथ मिलकर आपका पाचन खराब हो सकता है। उल्टी-दस्त हो सकते हैं।

2- अंडा

तरबूज खाने के तुरंत बाद अंडा नहीं खाना चाहिए, ऐसा अक्सर कहा जाता है। इसका कारण यह बताया जाता है कि अंडा हैवी फूड में आता है और इसमें प्रोटीन अधिक होता है, जबकि तरबूज हल्का और जल्दी पचने वाला फल है। माना जाता है कि इन दोनों को एक साथ या तुरंत एक के बाद एक खाने से पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ सकता है और पेट में असहजता हो सकती है। इसलिए बेहतर है कि तरबूज और अंडे के बीच थोड़ा अंतर रखकर ही सेवन किया जाए।

3) मीट-मुर्गा

प्रोटीन से भरपूर फूड्स जैसे मीट या मुर्गा तरबूज खाने के फौरान बाद ना खाएं। तरबूज जल्दी पच सकता है लेकिन नॉन-वेज जल्दी नहीं पचेगा। गर्मी के मौसम में खासतौर पर डाइजेशन थोड़ा स्लो हो जाता है। ऐसे में तरबूज के बाद इन चीजों को खाने से बचें।

4- प्रोसेस्ड फूड्स

तरबूज खाने के फौरान बाद प्रोसेस्ड फूड्स या फिर स्नैक्स जैसे नमकीन वगैरह खाने से बचें। इनसे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको उल्टी-दस्त जैसी परेशानी हो सकती है, दोनों को पचने में समय लगता है।

क्या कहते हैं डॉक्टर

गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रकाश का कहना है कि बहुत ज्यादा हैवी खाना खाने के बाद या फिर खाली पेट भी तरबूज नहीं खाना चाहिए। इससे गैस और पाचन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। उनके मुताबिक तेज गर्मी में डाइजेशन स्लो हो जाता है और हम पर्याप्त मात्रा में पानी भी नहीं पीते हैं। इस वजह से तरबूज को पचने में समय लगता है और अगर आपने पहले हैवी मील लिया है, तो ये और समय ले सकता है। कई बार ऐसे में पेट में दर्द, गैस, अपच की समस्याएं हो जाती हैं। कभी भी खाली पेट तरबूज ना खाएं और इसे खाने के फौरन बाद कुछ ना खाएं।

नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN