Home  लाइफस्टाइल समाचार खाने के 10 मिनट पहले ये 2 चीज मिलाकर चबा लिया तो...

खाने के 10 मिनट पहले ये 2 चीज मिलाकर चबा लिया तो दूर हो जाएगी गैस-ब्लोटिंग की प्रॉब्लम

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Ginger Benefits: हर रोज खाना खाने के दस मिनट पहले अगर अदरक के साथ इस खास चीज को मिलाकर चबाना शुरू कर देंगे तो कुछ ही दिनों में गैस, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने शेयर किया ये देसी नुस्खा

खाना खाने के फौरन बाद गैस बनने लगती है। थोड़ी ही देर में पेट फूलना स्टार्ट हो जाता है। तरह-तरह की दवाएं खाकर थक चुके हैं। तो अब ये साधारण सा घरेलू लेकिन आयुर्वेदिक नुस्खा आजमाकर देखें। जिसे न्यूट्रिशन श्वेता शाह ने शेयर किया है। गैस-ब्लोटिंग दूर रखने का ये प्री मील फॉर्मूला बहुत आसान है और आप इसे घर, बाहर, ऑफिस कहीं पर भी आजमा सकते हैं। तो अगर आपको अक्सर गैस-ब्लोटिंग की प्रॉब्लम रहती है तो इस देसी न्यूट्रिशनिस्ट के बताए नुस्खे को ट्राई करें।

न्यूट्रिशनिस्ट ने शेयर किया देसी नुस्खा

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने गैस, ब्लोटिंग और कब्ज की समस्या को दूर कर डाइजेस्टिव फायर को बढ़ाने वाले खास देसी नुस्खे को शेयर किया है। जिसे खाने के बाद आयुर्वेद के अनुसार खाने के पचाने वाली जठराग्नि तेज हो जाती है और खाना आसानी से डाइजेस्ट होना शुरू हो जाता है। ऐसे लोग जो लाइफ में काफी बिजी हैं और खाने को कोई एक रूटीन फॉलो नहीं कर पाते हैं। उन्हें ये रेमेडी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

खाने के पहले चबाएं ये चीज

बहुत ही सिंपल रेमेडी है। जिसे आप कहीं पर भी घर-ऑफिस हर जगह आराम से फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए बस फ्रेश अदरक का दो इंच बड़ा टुकड़ा लेना होगा। इसे धोकर साफ कर लें और एक चुटकी इस अदरक के ऊपर काला नमक डाल दें। बस अब इसे चबा लें। जब भी आप खाना खाएं तो ठीक दस मिनट पहले चबा-चबाकर खा लें। ये पेट की जठराग्नि को एक्टीवेट करने में मदद करेगी। मतलब बाइल जूस और पैंक्रियाटिक जूस एक्टीवेट होता है। जिससे खाना ज्यादा तेजी से और आसानी से डाइजेस्ट होगा। जब आप हर रोज खाने के पहले अदरक को चबाना शुरू करते हैं तो डाइजेशन इंप्रूव होता है और खाना खाने के बाद होने वाली गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत दूर होने लगती है।

अदरक कैसे गैस-ब्लोटिंग को दूर करने में हेल्प करता है

गैस और ब्लोटिंग की दिक्कत ज्यादातर तब होती है जब खाना पूरी तरह से डाइजेस्ट नहीं होता। अदरक चबाने से इसमे मौजूद जिंजरोल एक्टिव कंपाउंड होता है। जो खाने को तेजी से इंटेस्टाइन में पहुंचाता है और वहां पर पाचक रसों को एक्टिव कर डाइजेशन बढ़ाता है। जिससे गैस बनने, ब्लोटिंग होने और कब्ज हो जाने की समस्या से छुटकारा मिलता है। यहीं नहीं आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को भूख नहीं लगती उन्हें अदरक खाने से भूख बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही अदरक मितली की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN