Home व्यापार समाचार 8वें वेतन आयोग की बढ़ सकती है ये डेडलाइन, केंद्रीय कर्मचारियों के...

8वें वेतन आयोग की बढ़ सकती है ये डेडलाइन, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मौका

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

आठवें वेतन आयोग ने सरकार को सिफारिशें देने के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं। वेतन आयोग 24 अप्रैल को एक अहम बैठक करने जा रहा है। वहीं, कर्मचारी संगठन वेतन आयोग से वेबसाइट पर सुझाव जमा करने की डेडलाइन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गठित आठवें वेतन आयोग ने सरकार को सिफारिशें देने के लिए अपने कदम बढ़ा दिए हैं। बीते फरवरी महीने में वेतन आयोग ने एक वेबसाइट को लॉन्च किया। इस वेबसाइट के जरिए कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसकी डेडलाइन भी 30 अप्रैल तक की है। अब केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय परिषद (कर्मचारी पक्ष), संयुक्त परामर्श तंत्र (NC-JCM) ने आठवें वेतन आयोग को लिखे एक पत्र में डेडलइन बढ़ाने की मांग की है। ऐसे में उन केंद्रीय कर्मचारियों या संगठनों के पास एक बार फिर अपनी सिफारिशें वेतन आयोग को सौंपने का मौका होगा।

क्यों डेडलाइन बढ़ाने की मांग?

कई केंद्र सरकार के कर्मचारी संगठनों को 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना ज्ञापन जमा करते समय तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। NC-JCM ने वेतन आयोग को लिखे एक पत्र में इस मुद्दे को उठाया और आयोग से वेबसाइट से संबंधित समस्याओं को हल करने का आग्रह किया है। NC-JCM ने 8वें वेतन आयोग से ज्ञापन जमा करने की समय सीमा को 30 अप्रैल, 2026 से बढ़ाकर 31 मई, 2026 करने का भी अनुरोध किया है। हालांकि, वेतन आयोग अभी भी अपनी 30 अप्रैल की समय सीमा पर कायम है।

क्या लिखा गया है पत्र में?

20 अप्रैल 2026 को लिखे एक पत्र में NC-JCM के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने 8वें वेतन आयोग के सदस्य सचिव पंकज जैन को लिखा कि कर्मचारियों के संगठन को अपना ज्ञापन ऑनलाइन जमा करते समय तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। NC-JCM ने आगे कहा कि हम पिछले नौ दिनों से नेशनल काउंसिल (JCM) के स्टाफ साइड द्वारा तैयार किए गए उस ज्ञापन को अपलोड करने की कोशिश कर रहे हैं, जो वेतन आयोग के लिए तय पोर्टल पर नौ विषयों/सवालों पर आधारित है।

यह पोर्टल हमारे द्वारा पोस्ट की गई सामग्री को स्वीकार नहीं कर रहा है जबकि हर सामग्री 10,000 कैरेक्टर से भी कम है। NC-JCM ने लिखा है कि वह 8वें वेतन आयोग से अनुरोध करता है कि वह तकनीकी समस्याओं को ठीक करे और पोर्टल को यूजर-फ्रेंडली बनाए। कर्मचारियों के इस संगठन ने वेतन आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि वह पोर्टल पर ज्ञापन पोस्ट करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया के लिए एक SOP जारी करे।

बता दें कि NC-JCM की 49वीं बैठक 11 मई 2026 को होने वाली है। इस बीच, आठवां वेतन आयोग 24 अप्रैल को एक अहम बैठक करने जा रहा है। यह करीब 6 महीने में पहली बार है जब वेतन आयोग बैठक करने वाला है। यह बैठक देहरादून में 24 अप्रैल को होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN