Home व्यापार समाचार 75% गिरा टाटा की इस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर डिविडेंड...

75% गिरा टाटा की इस कंपनी का मुनाफा, हर शेयर पर डिविडेंड देने का ऐलान

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टाटा कम्युनिकेशंस का प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के 1,040 करोड़ रुपये के मुकाबले 75% गिरकर 259 करोड़ रुपये रह गया। कंपनीके बोर्ड ने FY26 के लिए हर शेयर पर ₹17.5 या 175% का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। 

टाटा ग्रुप की कंपनी- टाटा कम्युनिकेशंस ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले साल की इसी अवधि के 1,040 करोड़ रुपये के मुकाबले 75% गिरकर 259 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच, कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी के शेयर की बात करें तो यह बुधवार को बढ़त के साथ 1524.55 रुपये पर बंद हुआ। शेयर का इंट्रा-डे रेंज 1535.10 और 1498.40 रुपये था। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 2004 रुपये और 52 हफ्ते का लो 1323 रुपये है।

डिविडेंड का ऐलान

टाटा कम्युनिकेशंस के बोर्ड ने FY26 के लिए हर शेयर पर ₹17.5 (175%) का फाइनल डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। यह डिविडेंड आने वाली सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद दिया जाएगा। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज से कहा- बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए प्रति शेयर ₹17.50 यानी 175% (प्रत्येक का फेस वैल्यू 10 रुपये) का अंतिम डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यदि आगामी वार्षिक आम बैठक में इस डिविडेंड को मंजूरी मिल जाती है तो इसके बाद यह पात्र शेयरधारकों को दिया जाएगा।

ऑपरेशंस से कमाई में बढ़ोतरी

टाटा कम्युनिकेशंस के ऑपरेशंस से होने वाली आय में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली। यह पिछले साल के मुकाबले 9% बढ़कर 5,990 करोड़ रुपये से 6,554 करोड़ रुपये हो गई। मुनाफे में गिरावट के बावजूद नेटवर्क और ट्रांसमिशन सेवाओं की ज्यादा मांग के चलते रेवेन्यू में अच्छी बढ़ोतरी हुई। नेटवर्क और ट्रांसमिशन पर खर्च बढ़कर 3,081 करोड़ रुपये हो गया, जो ऑपरेशन्स के विस्तार को दिखाता है। वहीं, कर्मचारियों पर होने वाला खर्च बढ़कर 1,240 करोड़ रुपये हो गया।

सालाना आधार पर अन्य खर्चों में कमी आई, जिससे लागत के दबाव को कुछ हद तक कम करने में मदद मिली। पूरे साल FY26 के लिए टाटा कम्युनिकेशंस ने ऑपरेशन्स से ₹24,803 करोड़ का रेवेन्यू बताया, जो पिछले साल के मुकाबले 7% अधिक है। वहीं, प्रॉफिट ₹997 करोड़ रहा जबकि FY25 में यह ₹1,837 करोड़ था।

इन नतीजों पर टिप्पणी करते हुए टाटा कम्युनिकेशंस के एमडी गणेश लक्ष्मीनारायणन ने कहा- मार्च तिमाही हमारे लिए एक मजबूत अवधि रहा, जिसमें हमारे डिजिटल पोर्टफोलियो ने डेटा ग्रोथ को लगातार आगे बढ़ाया है। हमारी बैलेंस शीट और भी मजबूत हुई है और नेट डेट-टू-एबिटा अनुपात सुधरकर 2x से नीचे आ गया है। इस तिमाही में हमें नेटवर्क ट्रांसफॉर्मेशन, मल्टी-क्लाउड कनेक्टिविटी के लिए एम्प्लॉई इंटरैक्शन क्षमताओं से जुड़े कुछ दिलचस्प डील्स मिले।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN