Home टेक न्यूज़ अब मोबाइल से ही क्लिक करें DSLR जैसी फोटो, 6 मई को...

अब मोबाइल से ही क्लिक करें DSLR जैसी फोटो, 6 मई को भारत में एंट्री मारेगा Vivo के सबसे पावरफुल 200MP कैमरा फोन

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

वीवो का सबसे दमदार कैमरे वाला 200MP कैमरा फोन Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। यह फोन अगले महीने मई में दस्तक देंगे जानिए क्या होंगे दोनों फोन के फीचर्स:

Vivo ने आज आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 Ultra भारत में 6 मई को लॉन्च होगा। खास बात यह है कि इस बड़े लॉन्च इवेंट में कंपनी सिर्फ एक नहीं बल्कि दो नए स्मार्टफोन पेश करेगी, जिनमें Vivo X300 Ultra के साथ Vivo X300 FE भी शामिल होगा। Vivo X सीरीज हमेशा से अपने दमदार कैमरा और प्रीमियम फीचर्स के लिए जानी जाती है। Vivo X300 Ultra में शानदार DSLR जैसा कैमरा सेटअप, पावरफुल प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इस लॉन्च के साथ Vivo एक साथ प्रीमियम और मिड-रेंज दोनों सेगमेंट को टारगेट करने जा रहा है।

लॉन्च डेट और इवेंट डिटेल

Vivo ने कन्फर्म कर दिया है कि X300 Ultra को भारत में 6 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट काफी बड़ा होने वाला है क्योंकि इसी दिन कंपनी X300 FE को भी पेश करेगी। यह लॉन्च ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, जहां कंपनी अपने नए फोन्स के फीचर्स और कीमत का खुलासा करेगी।

Vivo X300 FE के फीचर्स

Vivo X300 FE चीन में लॉन्च हो चुका है इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि भारत में भी यह फोन उन्ही फीचर्स के साथ आएगा। इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है, ये सभी ZEISS ऑप्टिक्स से लैस हैं। हैंडसेट में 6,500mAh की बैटरी है जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo X300 FE की संभावित कीमत

Vivo X300 FE की अनुमानित कीमत 55,000 रुपये से 75,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। यह संभवतः 12GB रैम और 256GB स्टोरेज, और 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

Vivo X300 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Vivo X300 Ultra का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका कैमरा है। इस फोन में डुअल 200MP कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक प्राइमरी सेंसर और एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल है। इसका मतलब है कि आप 3.7x ऑप्टिकल ज़ूम कर सकते हैं और डिजिटल ज़ूम को 105x तक ले जा सकते हैं। Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo X300 Ultra की संभावित कीमत

प्राइस की बात करें तो चीन में इसकी शुरुआती कीमत CNY 6,999 (करीब ₹96,000) है, लेकिन भारत में इसकी कीमत 1 लाख रुपए के लगभग हो सकती है। यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में आएगा और Samsung Galaxy S26 Ultra, Xiaomi 17 Ultra और iPhone 17 Pro Max जैसे टॉप स्मार्टफोन्स को टक्कर देगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN