Source :- LIVE HINDUSTAN
BSNL का 599 रुपये का प्लान
बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए 599 रुपये का प्लान लेकर आई है। यह प्लान 70 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 3GB डेटा मिलता है। यानी पूरे वैलिडिटी पीरियड में ग्राहकों को 210GB डेटा मिलेगा। कीमत और वैलेडिटी के हिसाब से इस प्लान के रोज की लागत 8.55 रुपये आएगी। BSNL ने इस पैक के साथ BiTV को भी शामिल किया है। इसका मतलब है कि आप लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं, मनोरंजन से भरपूर कंटेंट का आनंद ले सकते हैं, और तो और, बिना किसी अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन के कुछ चुनिंदा OTT शो भी देख सकते हैं।
चलिए एक नजर डालते हैं अन्य कंपनियों के 70 दिन चलने वाले प्लान्स पर
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

