Home  लाइफस्टाइल समाचार 90% लोग गलत तरीके से बनाते हैं चाय, तभी होती है गैस-एसिडिटी!...

90% लोग गलत तरीके से बनाते हैं चाय, तभी होती है गैस-एसिडिटी! सीखें सही तरीका

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Healthy Chai Making Tips: ज्यादातर भारतीय गलत तरीके से चाय बनाते हैं, जिस वजह से गैस, एसिडिटी वगैरह की शिकायत भी लोगों को खूब होती है। तो चलिए आज जानते हैं सही तरीका आखिर क्या है।

सुबह की शुरुआत बिना चाय के कुछ अधूरी सी लगती है। कुछ लोग तो चाय के इतने दीवाने होते हैं कि दिन में कई-कई कप चाय पी जाते हैं। खैर, चाय पीने वाले के साथ अक्सर एक प्रॉब्लम और भी बनी रहती है, वो है गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या। कई लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि चाय पीते ही उनके पेट में गैस का दर्द उठना शुरू हो जाता है, लेकिन क्या करें चाय तो फिर भी नहीं छूटती। असल में आपको चाय छोड़ने की भी जरूरत नहीं है। जरूरत है तो बस चाय बनाने के तरीके में थोड़ा बदलाव करने की। ज्यादातर भारतीय गलत तरीके से चाय बनाते हैं, जिस वजह से गैस, एसिडिटी वगैरह की शिकायत भी लोगों को खूब होती है। तो चलिए आज जानते हैं सही तरीका आखिर क्या है।

सबसे पहले पानी को उबालना जरूरी है

चाय बनाते हुए ज्यादातर लोग पानी को ठीक से गर्म ही नहीं होने देते, सीधा ठंडे पानी में ही इलायची, चायपत्ती वगैरह डाल देते हैं। ये सही तरीका बिल्कुल भी नहीं है। जब भी चाय के लिए पानी चढ़ाएं उसे ठीक से उबलने दें, उसके बाद ही आपको जो मसाले जैसे इलायची, दालचीनी वगैरह मिलाने हैं वो मिलाएं।

दूध कम मात्रा में इस्तेमाल करें

बहुत से लोग या तो सिर्फ दूध वाली चाय पीना पसंद करते हैं या फिर आधा पानी, आधा दूध इस्तेमाल करते हैं। यही सबसे बड़ी गलती है। दरअसल पेट में गैस तभी बनती है जब उसमें ज्यादा दूध इस्तेमाल होता है। कोशिश करें कि बिना दूध वाली चाय पीएं, ये ज्यादा सेहतमंद होती है। लेकिन अगर आपको दूध डालना ही है तो चम्मच की मदद से डालें। जितना कम दूध होगा चाय इतनी ही पेट के लिए हल्की होगी।

पहले दूध और चीनी के पानी को उबाल लें

पानी में आपको थोड़ा बहुत जो भी दूध मिलाना है, उसके बाद थोड़ी सी चीनी एड करें। बहुत से लोग यहीं चायपत्ती मिला देते हैं, जो सही तरीका नहीं है। आपको पहले दो-तीन मिनट के लिए इसे उबलने देना है, ताकि चीनी अच्छे से घुल जाए और दूध भी पानी के साथ अच्छी तरह बॉयल हो जाए। जो मसाले आपने चाय में मिलाएं हैं वो भी अपनी खुशबू छोड़ देंगे।

चायपत्ती को बहुत देर ना उबालें

पेट में गैस, एसिडिटी की सबसे बड़ी वजह है चायपत्ती को ज्यादा देर तक उबालना। कड़क चाय बनाने के चक्कर में लोग चायपत्ती भी ज्यादा डालते हैं और इसे काफी देर तक उबालते हैं, जिससे गैस भी भयंकर वाली बनती है। इसलिए चायपत्ती थोड़ी मात्रा में एड करें और सबसे लास्ट में मिलाएं। इसके बाद बर्तन को ढककर बस 2 मिनट के लिए पकने दें, पत्ती अपना रंग और खुशबू छोड़ देंगी।

बार-बार गर्म कर के ना पीएं चाय

चाय को बार-बार गर्म करके पीने से उसमें टैनिन के मात्रा बढ़ती है, जो पेट में गैस बनाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी ठीक नहीं। इसलिए चाय उतनी ही बनाएं, जितनी एक बार में पी सकें। बार बार उबालने या गर्म करने से बचें।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN