Source :- LIVE HINDUSTAN
कुछ ऐसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं। इन्हें अगर मेंहदी में मिलाकर लगाया जाए तो बालों का झड़ना कम होता है और बाल नेचुरली सॉफ्ट शाइनी बनते हैं। अगर आप भी गर्मियों में मेंहदी लगा रही हैं तो इस तरह से पेस्ट बनाकर तैयार करें।
बालों को नेचुरली कलर करने के लिए सबसे सेफ ऑप्शन है हीना यानी मेंहदी। ये ना सिर्फ सफेद बालों को कवर करती है, बल्कि बालों को पोषण भी देती है। अगर आप सही तरह से मेंहदी का घोल बनाकर लगाएं तो ये हेयर ग्रोथ और हेयर फॉल के लिए भी काफी इफेक्टिव हो सकती है। कुछ ऐसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो बालों के लिए काफी अच्छे होते हैं। इन्हें अगर मेंहदी में मिलाकर लगाया जाए तो बालों का झड़ना कम होता है और बाल नेचुरली सॉफ्ट शाइनी बनते हैं। गर्मियों के मौसम में तो मेंहदी आपको महीने में 2-3 बार लगा ही लेनी चाहिए। ये ठंडक भी देती है और बालों में नेचुरल चमक भी आ जाती है। तो चलिए जान लेते हैं कि मेंहदी का पेस्ट आपको तैयार कैसे करना है। ताकि आपके बाल नेचुरली हेल्दी रहें।
मजबूत बालों के लिए ऐसे बनाएं मेहंदी का घोल
- सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाही में जरूरत के हिसाब से पानी लें। इसमें कुछ रीठा, आंवला और शिकाकाई मिला दें। ये तीनों ही चीजें बालों को पोषण देती हैं और बाल नेचुरली मजबूत और शाइनी बनते हैं।
- इसके बाद पानी में एक-दो चम्मच चायपत्ती एड कर दें। इससे अच्छी शाइन आती है। वहीं बालों की मजबूती के लिए आप थोड़ी सा मेथी दाना और चाहें तो कड़ी पत्ता भी पानी में मिला सकती हैं।
- अगर आप बालों में हल्का सा लाल बरगंडी रंग चाहती हैं तो एक चुकंदर पीसकर मिला सकती हैं। अगर आपके काफी ज्यादा रूखे हैं तो चुकंदर उन्हें नेचुरल सॉफ्ट बनाने में भी मदद करता है।
- अब पानी को लो फ्लेम पर अच्छे से उबलने दें। इसे तब तक बॉयल करें, जबतक इसका रंग कुछ काला सा ना हो जाए। आपने जितना पानी इस्तेमाल किया था, उसका लगभग आधा बचे तो गैस बंद कर दें। फिर इसे हल्का ठंडा होने पर छान लें।
- एक लोहे की कढ़ाई में जरूरत के हिसाब से मेंहदी लें और इसी पानी से उसका पेस्ट बना लें। आपको सादा पानी यूज नहीं करना है।
- मेंहदी के पेस्ट में थोड़ा सा कॉफी का पाउडर मिक्स करें। कॉफी से भी काफी अच्छा रंग आता है और बालों की स्कैल्प के लिए ये काफी फायदेमंद होती है। इसके अलावा मेंहदी में थोड़ी सी गाढ़ी दही और एक-दो चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इससे बाल स्मूद होते हैं और उन्हें अंदर से पोषण मिलता है।
- सभी चीजों को मिक्स कर के मेंहदी का पेस्ट तैयार करें और रातभर के लिए लोहे की कढ़ाही में ढककर रख दें। अगली सुबह साफ बालों में मेंहदी को अप्लाई करें।
कितनी देर तक लगाकर छोड़ना है?
गर्मियों में मेंहदी जल्दी सूख जाती है, इसलिए ज्यादा देर रखने की जरूरत नहीं होती। बस 3-4 घंटे के लिए रखें और बालों को धो लें। आप अपने बालों पर पॉलीथिन भी रैप कर के रख सकती हैं, इससे मेंहदी ज्यादा ड्राई नहीं होगी और धोने में आसानी होगी।
टिप: मेंहदी लगाने के तुरंत बाद बालों को शैंपू से वॉश ना करें। बाल सूखने के बाद तेल लगा लें और अगले दिन शैंपू से धोएं।
(Image Credit- Pinterest, Instagram)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


