Source :- LIVE HINDUSTAN
अमेरिका के लुइसियाना में गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत। पुलिस ने घटना को घरेलू कलह का परिणाम बताया है। मृतक बच्चों की उम्र एक से लेकर चौदह वर्ष के बीच है।
अमेरिका के लुसियाना में गोलीबारी में आठ बच्चों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक श्रेवेपोर्ट में यह घटना हुई है। मृतक बच्चों की उम्र 1 से लेकर 14 साल के बीच में थी। पुलिस विभाग के प्रमुख क्रिस बोर्डेलॉन ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से यह हिंसा हुई है।हमलावर को मार गिराया गया है। पुलिस विभाग के प्रमुख क्रिस बोर्डेलॉन ने बताया कि घरेलू कलह की वजह से यह हिंसा हुई है। मामले की जांच जारी है।
क्रिस बोर्डेलॉन ने घटना की ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि यह हिंसा घरेलू विवाद की वजह से हुई थी। सुबह करीब 6 बजे विवाद शुरू हुआ। इसके बाद एक व्यक्ति ने अकेले ही बंदूक लेकर फायरिंग शुरू कर दी। उसने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया और एक के बाद एक 8 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद वह घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ। बाद में पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई। बता दें, अमेरिकी राज्य लुइसियाना में श्रेवेपोर्ट, टेक्सास की सीमा के करीब है। जनसंख्या के लिहाज से यह राज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर है।
अपडेट की जा रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



